LSG vs GT: निकोलस पूरन की तूफानी पारी, लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हराया

IPL 2025 के 26वें मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से मात दे दी।

LSG vs GT Lucknow Super Giants beat Gujarat Titans by 6 wickets match winner nicolas pooran | Image: BCCI

IPL 2025 के 26वें मुकाबले में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से मात दे दी। लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच ये मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना पर खेला गया। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से निकोलस पूरन ने 34 गेंदों पर 61 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

इस सीजन में ये लखनऊ की चौथी जीत रही। जीत के साथ ही पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर आ चुकी है। वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल ( Shubman Gill ) की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की ये सीजन की दूसरी हार है। 8 अंकों के साथ गुजरात पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर है।  

लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता टॉस

बात करें मुकाबले की तो लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत की। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने लखनऊ के खिलाफ पहले विकेट के लिए 120 रनों की पार्टनरशिप की।

गिल के बल्ले से 60 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं दूसरी ओर साई सुदर्शन 56 रन बनाकर आउट हुए। सुदर्शन इस आीपीेल में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। लखनऊ के खिलाफ अर्द्धशतक जड़ते ही ये उनकी इस सीजन की चौथी फिफ्टी और आईपीएल का कुल 10वां अर्द्धशतक रहा।

गुजरात टाइटंस ने बनाए 180 रन

गिल और सुदर्शन के आउट होने के बाद गुजरात की पारी संभल नहीं पाई और एक के बाद एक विकेट गंवाती चली गई। जोस बटलर 16, वॉशिंगटन सुंदर 2, शेरफेन रदरफोर्ड 22, राहुल तेवतिया बिना खाता खोले ही आउ हो गए। गुजरात की ओर से शाहरुख खान 11 रन बनाकर और राशिद खान 4 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात ने 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। 


एडेन मार्क्ररम ने जड़ा अर्द्धशतक

181 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुात काफी शानदार रही। आज लखनऊ की पारी का आगाज करने कप्तान ऋषभ पंत आए। पंत और एडेन मार्क्ररम मे मिलकर पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। इस दौरान मार्क्ररम ने 31 गेंदों रक 58 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का जड़ा। पंत 21 रन बनाकर आउट हुए। 

पंत के आउट होने के बाद आते हैं निकोलस पूरन जिन्होंने गुजरात के गेंदबाजों को जमकर थकाया। पूरन के बल्ले से एक बार फिर तूफान देखने को मिला और उन्होंने 34 गेंदों पर 61 रन ठोक डाले। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 7 छक्के जमाए। निकोलस पूरन 61 रन बनाकर आउट हुए। 

इसके बाद से लखनऊ की पारी को आयुष बदोनी ने संभाला। बदोनी ने ही विनिंग सिक्स लगाकर लखनऊ को 6 विकेट से जीत दिलाई। बदोनी ने नाबाद 28 रन बनाए। डेविड मिलर 7 रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल समद 2 रन बनाकर नाबाद रहे। 

ये भी पढ़ें- इंसान नाम से नहीं काम से बड़ा होता है... मैदान पर कचरा उठाते दिखे रिकी पोंटिंग, वजह कर देगी हैरान, VIDEO ने जीता दिल


 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 12 April 2025 at 19:26 IST