अपडेटेड 25 March 2025 at 08:59 IST

DC vs LSG: आशुतोष शर्मा नहीं दिल्ली कैपिटल्स की जीत में इस खिलाड़ी का है सबसे बड़ा योगदान, IPL डेब्यू पर मचाया कोहराम

IPL ऑक्शन में जब दिल्ली कैपिटल्स ने विपराज निगम को अपने साथ जोड़ा था तो किसने सोचा था कि ये खिलाड़ी लखनऊ के जबड़े से जीत छीनने में अहम किरदार निभाएगा।

Follow :  
×

Share


LSG vs DC Delhi Capitals Debutant vipraj nigam wonderful Performance with bat and bowl | Image: BCCI/ IPLT20.com

IPL 2025, DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में आशुतोष शर्मा ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर मैच दिल्ली की झोली में डाल दिया। इस मैच के हीरो तो आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) रहे पर मैच का असली हीरो एक 20 साल का खिलाड़ी था जिसका ये आईपीएल में डेब्यू मैच भी था।

आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने जब विपराज निगम (Vipraj Nigam) को 50 लाख की बेस प्राइज में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था तो किसने सोचा था कि ये खिलाड़ी लखनऊ के जबड़े से जीत छीनने में अहम किरदार निभाएगा। विपराज निगम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया।

विपराज निगम ने गेंद भी मचाया कोहराम

20 साल की उम्र में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आईपीएल में डेब्यू कर रहे विपराज निगम ने पहले गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए एडेन मार्क्ररम को आउट किया। मार्क्ररम 15 रन बनाकर आउट हुए थे। ये पारी में लखनऊ का पहला विकेट था यानी दिल्ली को पहली सफलता विपराज ने दिलाई।

डेब्यू कर रहे 20 साल के खिलाड़ी ने दिल्ली के लिए खेली अहम पारी

अब बात करें बैटिंग की तो, दिल्ली कैपिटल्स की जीत में आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ हो रही है पर आशुतोष जब बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए थे तो उन्हें एक ऐसे साथी की जरूरत थी जो उनके साथ मिकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा सके। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि विपराज निगम थे।

विपराज ने 15 गेंदों का सामना कर 260 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 39 रन बनाए। निगम ने अपनी इस पारी में पांच चौके और दो गगनचुंबी छक्के भी जड़े। विरराज निगम ने अपने डेब्यू मैच में सभी का दिल जीत लिया। विपराज उत्तर प्रदेश से तालुक्क रखते हैं। यूपी T20 2024 के दौरान उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। जहां उन्होंने यूपी फाल्कन्स के लिए 12 मैच खेलकर 11.15 की स्ट्राइक रेट और 7.45 की इकॉनमी से 20 विकेट चटकाए थे।

ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत के कारण डूबी लखनऊ की नैया, आखिरी ओवर में कर दी इतनी बड़ी गलती, VIDEO देख नहीं होगा यकीन


 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 25 March 2025 at 08:59 IST