KKR vs GT: गुजरात के प्लेऑफ का गणित न बिगाड़ दे केकेआर, हार जीत से किसे फायदा और नुकसान? हेड-टू हेड और पिच रिपोर्ट जानें
KKR vs GT: आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस भिड़ेंगे। यह रोमांचक मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस मैच में केकेआर गुजरात के प्लेऑफ का गणित बिगाड़ सकती है।
Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार, 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम गुजरात टाइटंस (GT) के बीच ईडन गार्डन्स में मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम होने वाला है।
एक तरफ कोलकाता लगभग एक महीने के बाद अपने घरेलू मैदान पर वापसी करने वाली है, जो जीत में बदलना चाहेगी। वहीं, गुजरात टाइटंस इस मैच को जीतकर हर हाल में 18 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेगी। अब देखना है कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है।
हार जीत से किसे फायदा और नुकसान?
अगर बात करें कि जीत से किसे फायदा होने वाला है, तो इस मैच को गुजरात टाइटंस जीतकर हर हाल में 18 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेगी, ताकि आसानी से प्लेऑफ में जगह बना सकें। वहीं, अगर गुजरात हारती है, तो आगे की रह उसके लिए मुश्किल हो सकती है।
अगर इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स जीत जाती है, तो उसे गुजरात से कम ही फायदा होगा, लेकिन केकेआर पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। हां, जीत के साथ वो 2 अंक अर्जित करके 11 अंकों के साथ अंक तालिका में 7वें स्थान पर पहुंच जाएगी। ऐसे में बात करें तो यह मुकाबला गुजरात के लिए सबसे अहम होने वाला है।
KKR बनाम GT हेड-टू हेड
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में गुजरात का पलड़ा भारी रहा है। कुल 6 मुकाबले में से गुजरात ने 4 और कोलकाता ने एक जीत हासिल की है। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।
KKR बनाम GT ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 180 से 200 के बीच रहता है। ईडन गार्डन्स की काली मिट्टी की पिच काफी सपाट होती है, जिस पर गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। गेंदबाजों को बीच के ओवरों में पिच से ग्रिप और टर्न मिलने से मदद मिलती है। वहीं, तेज गेंदबाजों को नई गेंद से थोड़ी स्विंग और उछाल मिल सकती है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 16 May 2026 at 17:35 IST