अपडेटेड 12 March 2026 at 21:48 IST
कोलकाता नाइट राइडर्स का यह पूर्व खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में फंसा, ICC का बड़ा एक्शन
आईसीसी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेल चुके वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जेवन सियरल्स पर एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। बारबाडोस के 2023-24 बीम 10 टूर्नामेंट से जुड़े मैच फिक्सिंग मामले में दोषी पाया है।
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मैच फिक्सिंग और भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के उल्लंघन के मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर जेवन सियरल्स (Javon Searles) को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में आईसीसी और वेस्टइंडीज क्रिकेट ने एंटी-करप्शन कोड के तहत कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि यह मामला 2023-24 में बारबाडोस में खेले गए Bim10 लीग से जुड़ा हुआ है। जेवन सियरल्स को Bim10 लीग में मैच के नतीजे और खेल की स्थिति को प्रभावित करने का दोषी पाया गया है। जेवन सियरल्स पर आईसीसी कोड के तहत आरोप लगा है।
जेवन सियरल्स मैच फिक्सिंग मामले में दोषी
जेवन सियरल्स वेस्टइंडीज के लिए तेज गेंदबाजी के अलावा एक ऑलराउंडरके रूप में में खेला है। जेवन सियरल्स 2023-24 में बारबाडोस में खेले गए Bim10 लीग से जुड़े मैच के नतीजे और खेल की स्थिति को प्रभावित करने का दोषी पाया गया है। जेवन सियरल्स के अलावा, टाइटंस टीम के मालिक चितरंजन राठौड़ पर भी गंभीर आरोप लगा है।
मालिक और टीम के अधिकारी पर भी आरोप
बारबाडोस के 2023-24 बीम10 टूर्नामेंट से जुड़े मैच फिक्सिंग मामले में सिर्फ जेवन सियरल्स ही दोषी नहीं पाए गए हैं, बल्कि टाइटंस टीम के मालिक चितरंजन राठौड़ और टीम के अधिकारी ट्रेवन ग्रिफिथ को भी सस्पेंड कर दिया गया है। इन तीनों के पास आरोपों का जवाब देने के लिए 11 मार्च 2026 से 14 दिन का समय दिया गया है।
KKR से खेल चुके हैं जेवन सियरल्स
जेवन सियरल्स कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेले हैं। वहीं, जेवन ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व किया है। आईपीएल 2018 में जेवोन सर्ल्स KKR की तरफ से 4 मैच खेलकर 2 विकेट झटके हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 12 March 2026 at 21:48 IST