CSK पर जीत के बाद SRH की मालकिन काव्या मारन के जश्न से मचा बवाल, चेन्नई के फैंस को चुप कराने का वीडियो हुआ वायरल-VIDEO
Kavya Maran: आईपीएल में शनिवार को हुए मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें SRH की सह-मालकिन काव्या मारन CSK फैंस को चुप कराती नजर आईं, जिसके बाद चेन्नई के फैंस भड़क उठे।
Kavya Maran vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बीते शनिवार 18 अप्रैल को 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मैच खेला गया, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई को 10 रन से हरा दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में जीत के बाद हैदराबाद की सह-मालकिन काव्या मारन ने कुछ इस तरह से जश्न मनाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स फैंस को चुप कराने की कोशिश कि जिसके बाद कहा जा रहा है कि चेन्नई के फैंस भड़क उठे।
काव्या मारन ने मुंह पर उंगली रखकर कराया चुप
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के बाद हैदराबाद की सह-मालकिन काव्या मारन काफी खुश नजर आई। वीडियो में देखा जा सकता है कि जीत के बाद काव्या मुंह पर उंगली रखकर फैंस को चुप करा रही है। बताया जा रहा है कि उनका ये इशारा चेन्नई फैंस के लिए था। काव्या मारन के सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
चेन्नई के फैंस भड़क उठे
मुंह पर उंगली रखकर चेन्नई के फैंस को चुप कराने के वीडियो पर यूरर्स ने काव्या की खूब आलोचना की है। एक यूजर से लिखा 'काव्या मारन ऐसे जश्न मना रही हैं, जैसे उन्होंने IPL जीता हो, सिर्फ एक मैच नहीं। शांत हो जाइए, आप चेन्नई सुपर किंग्स को चुप कराने की कोशिश कर रही हैं, किसी औसत टीम को नहीं। एक मैच के बाद सीटियां शांत नहीं होती, ट्रॉफी जीतने पर तो गूंजती हैं।'
हारा हुआ मैच हैदराबाद ने जीता
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 194 रन बोर्ड पर लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना पाई और हैदराबाद में 10 रन से मैच को जीत लिया। हालांकि, एक समय में ऐसा लग लग रहा था कि चेन्नई आसानी से मैच को जीत जाएगा।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 19 April 2026 at 18:43 IST