अपडेटेड 6 April 2025 at 16:56 IST

खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का इंतजार, लौट आया है टीम का 'छावा', IPL 2025 में तबाही मचनी तय!

IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन में मुंबई इंडियंस और MI के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी इंतजार कर रही है। मुंबई इंडियंस का छावा जल्द ही टीम में वापसी करने वाला है।

Follow :  
×

Share


JASPRIT BUMRAH CAN DO COMEBACK IN MUMBAI INDIANS VS DELHI CAPITALS MATCH | Image: BCCI

IPL 2025: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने अभी तक 4 मुकाबले खेले हैं जिसमें से टीम को 1 में जीत और बाकी 3  मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले सीजन में भी मुंबई इंडियंस ने पॉइंट टेबल पर सबसे आखिरी स्थान पर सफर खत्म किया था। इस बार भी अभी तक टीम कुछ खास लय में नहीं दिख रही है। शायद इसकी एक बड़ी ये है कि मुंबई इंडियंस का शेर, एमआई का छावा अभी तक टीम के साथ नहीं जुड़ा था।

पर अब छावा लौट आया, ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) है। बुमराह टीम के एक ऐसे तेज गेंदबाज जो किसी भी टीम के साथ जुड़कर उस टीम को मजबूती दे सकते हैं और विरोधी टीम के छक्के छुड़ा सकते हैं। आईपीएल के 18वें सीजन में अभी तक बुमराह की गेंदबाजी देखने को नहीं मिली है क्योंकि वे पूरी तरह से फिट नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए थे बुमराह

जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे में बुमराह की पीठ में ऐंठन आ गई थी जिसके चलते सिडनी टेस्ट में उन्हें बीच मैच के गेम छोड़कर जाना पड़ा था। चोट काफी सीरियस थी जिसके चलते वे अभी तक कमबैक नहीं कर पाए हैं। बुमराह टीम इंडिया के लिए न तो इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा हो पाए और न ही चैंपियंस ट्रॉफी का। अब आईपीएल 2025 में भी मुंबई इंडियंस के 4 मैच बीत गए हैं पर बुमराह की वापसी नहीं हुई।

आईपीएल 2025 में कब एक्शन में दिखेंगे बुमराह?

पर ऐसा लग रहा है कि मुंबई इंडियंस और उनके फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए वापसी करने वाले हैं। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर बुमराह से जुड़े कुछ वीडियो शेयर किए जिसमें वे टीम के साथ दिख रहे हैं। बात करें बुमराह के आईपीएल 2025 में खेलने की तो ऐसा माना जा रहा है कि वे 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस का हिस्सा होंगे।

बुमराह का आईपीएल रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह 2013 में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी की ताकत बने थे और आज तक मुंबई इंडियंस की ओर से ही खेलते आ रहे हैं। मुंबई के लिए वे अब तक 133 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 165 विकेट अपने नाम किए हैं। बुमराह बैक इंजरी की वजह से आईपीएल 2023 का एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।

ये भी पढ़ें- जिस पाकिस्‍तानी पर लगा था मासूम से रेप का आरोप, उसी से बॉलिंग की बारीकियां सीख IPL 2025 में आग लगा रहा DC का ये खिलाड़ी


 

 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 6 April 2025 at 16:56 IST