Advertisement

अपडेटेड 20 March 2026 at 16:28 IST

IPL 2026: आईपीएल से पहले SRH को लगा बड़ा झटका, 3 करोड़ी स्टार ऑलराउंडर हुआ बाहर

Sunrisers Hyderabad: आईपीएल से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार झटके लग रहे हैं। अब खबर आ रही है कि टीम के स्टार ऑलराउंडर आईपीएल 2026 से बाहर हो गया है। वहीं, इस टीम का कमान ईशान किशन को दिया गया है।

Follow :  
×

Share


आईपीएल से पहले SRH को लगा बड़ा झटका | Image: Social media

IPL 2026 Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 से ठीक पहले कई टीमों से खिलाड़ियों का इस लीग से बाहर होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ सैम करन और नाथन एलिस आईपीएल से बाहर हो गए हैं, तो दूसरी तरफ पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ी शुरुआती मैचों में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। इस बीच अब खबर आ रही है कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम को भी बड़ा झटका लगा है। पहले पैट कमिंस और अब जैक एडवर्ड्स के रूप में SRH को बड़ा झटका लगा है।

जैक एडवर्ड्स IPL 2026 से हुए बाहर

बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के धाकड़ ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स पैर में चोट लगने के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने एडवर्ड्स के ऊपर भारी भरकम यानी 3 करोड़ की बोली लगाकर अपने टीम में शामिल किया था। हालांकि, उनका डेब्यू आईपीएल था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा।

पैट कमिंस शुरुआती मैच से बाहर

जैक एडवर्ड्स के टीम से बाहर होना सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि इससे पहले ही कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मैचों के लिए बाहर हो गए हैं। जैक आईपीएल 2026 की नीलामी में खरीदे गए एकमात्र अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी थे।

ईशान करेंगे कप्तानी

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान कप्तान पैट कमिंस के शुरुआती मैच से बाहर होने की वजह से ईशान किशन को टीम का कमान दिया गया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद टीम का उपकप्तान अभिषेक शर्मा को बनाया गया है।

सनराइजर्स हैदराबाद का मैच कब से?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। विश्व के सबसे बड़े इस टूर्नामेंट का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाला है।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: अभिषेक शर्मा को लेकर अनिल कुंबले का बड़ा बयान, इस दिग्गज से कर दी तुलना, कहा- हर गेंद को छक्का...

 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 20 March 2026 at 16:28 IST