अपडेटेड 24 April 2025 at 09:44 IST
MI vs SRH: ईशान किशन की इस गलती से टूटा काव्या मारन का दिल, बीच मैदान ऐसा क्या किया? सोशल मीडिया पर बवाल!
MI vs SRH: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अपनी टीम को चीयर करने आई थी पर ईशान किशन की गलती ने उनका दिल ही तोड़ दिया।
MI vs SRH: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इस सीजन का 41वां मुकाबला खेला गया जिसमें हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से जीत हासिल की। मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान युवा खिलाड़ी ईशान किशन ने एक ऐसी गलती कर दी जिसमे काव्या मारन का दिल ही तोड़ के रख दिया।
सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन हर मैच में अपनी टीम को चीयर करने के लिए मैदान पर आती हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में काव्या मारन इसी उम्मीद के साथ मैदान पर आईं पर उनकी उम्मीद को ईशान किशन ने मिट्टी में मिला दिया और नॉट आउट होने के बाद भी मैदान छोड़ दिया।
ईशान किशन ने एक बार फिर किया निराश
मुंबई इंडियंस के खिलाफ ईशान किशन 4 गेंदों पर महज 1 रन ही बना सके। हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और सनराइजर्स हैदराबाद ने 25 रन के अंदर ही 4 विकेट गंवा दिए। इसमें सबसे ज्यादा विवाद ईशान किशन के विकेट को लेकर मचा। दरअसल ईशान किशन आउट थे भी नहीं पर पता नहीं क्यों वे अंपायर के आउट देने से पहले ही मैदान छोड़कर जाने लगे।
क्या था पूरा मामला?
तीसरे ओवर में ईशान स्ट्राइक पर थे और उनके सामने थे मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर। पहली गेंद लेग स्टंप के बाहर थी, जिसे ईशान ने खेलने की कोशिश की। अंपायर ने इसे वाइड करार दिया लेकिन तभी अंपायर भी कंफ्यूज नजर आए और पहले अपनी उंगली उठाई और फिर उसे रोक लिया। मगर अगले ही सेकेंड उन्होंने अपनी उंगली उठाकर आउट दे दिया। ये देखकर बॉलर चाहर, कप्तान हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के बाकी खिलाड़ी हैरान रह गए।
काव्या मारन का रिएक्शन वायरल
असल में अंपायर ने पहले तो उस गेंद को वाइड बताया था, जिस पर मुंबई के किसी खिलाड़ी ने आपत्ति नहीं जताई। मगर तुरंत ही ईशान खुद क्रीज छोड़कर पवेलियन लौटने लगे थे। ऐसे में अंपायर ने भी उन्हें आउट करार दे दिया। ईशान जब पवेलियन लौट रहे थे काव्या स्क्रीन पर नजर आईं। इस तस्वीर में वे काफी निराश दिख रही थीं।
ईशान किशन ने रिव्यू क्यों नहीं लिया?
रीप्ले में साफ नजर आया कि दीपक चाहर की गेंद किशन के बैट से नहीं लगी थी। ये देखकर काव्या के साथ-साथ सनराइजर्स के कोच डेनियल विटोरी और कप्तान पैट कमिंस भी हैरान हो गए। सभी ये सोच रहे थे कि किशन ने रिव्यू क्यों नहीं लिया?
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 24 April 2025 at 09:44 IST