RCB vs SRH: मैदान पर उतरते ही Ishan Kishan रच देंगे नया इतिहास, कोई भारतीय नहीं कर पाया ये कारनामा
RCB vs SRH: ईशान किशन आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, क्योंकि उन्हें पैट कमिंस के चोटिल होने की वजह से कप्तानी मिली है। पहले ही मैच में ईशान किशन एक नया इतिहास रच देंगे।
RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का पहला मुकाबला आज यानी शनिवार 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सीजन की शुरुआत अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस के बगैर ही करेगी। कमिंस की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टीम की अगुवाई करेंगे और वहीं, अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैदान में उतरते ही ईशान किशन एक नया इतिहास रच देंगे।
ईशान किशन नाम करेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड
शनिवार 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए मैदान पर उतरते ही ईशान किशन SRH के इतिहास के सबसे युवा भारतीय कप्तान बन जाएंगे। जी हां, ईशान इस समय 27 साल 253 दिनों के हैं। इस आईपीएल में ओवरऑल फ्रेंचाइजी के दूसरे सबसे युवा कप्तान होंगे। ईशान से पहले जीलैंड के केन विलियमसन ने यह रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 2018 सीजन में SRH की कप्तानी की थी, तब उनकी उम्र 27 साल और 244 दिन थी।
दूसरे फेज में होगी पैट कमिंस की वापसी
सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान चोट के कारण आईपीएल सीजन के पहले हाफ से बाहर है। रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल के दूसरे हाफ में पैट कमिंस की वापसी हो सकती है और वो फिर से SRH की कप्तानी कर सकते हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है।
SRH का आईपीएल 2026 में शेड्यूल
- 28 मार्च रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद-बेंगलुरु 7:30 PM
- 2 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद-कोलकाता 7:30 PM
- 5 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स-हैदराबाद 3:30 PM
- 11 अप्रैल पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद-मुल्लांपुर 3:30 PM
- 13 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स-हैदराबाद 7:30 PM
- 18 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स-हैदराबाद 7:30 PM
- 21 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स-हैदराबाद 7:30 PM
- 25 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद-जयपुर 7:30 PM
- 29 अप्रैल मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद-मुंबई 7:30 PM
- 2 मई सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स-हैदराबाद 7:30 PM
- 6 मई सनराइजर्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स-हैदराबाद 7:30 PM
- 12 मई गुजरात टाइटंस vs सनराइजर्स हैदराबाद-अहमदाबाद 7:30 PM
- 18 मई चेन्नई सुपर किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद-चेन्नई 7:30 PM
- 22 मई सनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-हैदराबाद 7:30 PM
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 28 March 2026 at 18:23 IST