डेढ़ महीने में दूसरी बार बिकी राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी, अब 75% मालिकाना हक इस भारतीय दिग्गज कारोबारी के पास
Rajasthan Royals: आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स बिक गई है। इस टीम को भारत के दिग्गज स्टील कारोबारी ने खरीदा है। सौदा पूरा होने के बाद टीम का 75 फीसदी हिस्सा 'स्टील किंग' कारोबारी के पास होगा।
Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 चल रहा है और क्रिकेट के मैदान पर चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिल रही है। लगभग हर मैच में कुछ रिकॉर्ड बन रहे हैं, तो कुछ रिकॉर्ड टूट रहे हैं। इस बीच आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (RR) पिछले डेढ़ महीने के अंदर दूसरी बार बिक गई है।
जी हां, मशहूर भारतीय उद्यमी और ‘स्टील किंग’ के नाम प्रसिद्ध लक्ष्मी मित्तल और उनके बेटे आदित्य मित्तल ने अदार पूनावाला के साथ मिलकर इस टीम को खरीदा। बताया जा रहा है कि इसके लिए डील 15,660 करोड़ रुपये में डन हुई है। फिलहाल, आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है।
75 फीसदी हिस्सा मित्तल परिवार के पास
स्टील किंग के नाम प्रसिद्ध लक्ष्मी मित्तल और देश में वैक्सीन किंग कहे जाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला के साथ मिलकर ये डील की है। रिपोर्ट के अनुसार डील फाइनल होने के बाद मित्तल परिवार के बाद 75 फीसदी और अदार पूनावाला के पास करीब 18 फीसदी हिस्सा रहेगा। वहीं, बाकी हिस्सा अन्य निवेशकों के पास होगा।
बीसीसीआई की मंजूरी बाकी
हालांकि, इस डील के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) कि मंजूरी मिलना जरूरी है। रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई और आईपीएल शीर्ष परिषद की बैठक से मंजूरी मिलेगी। माना जा रहा है कि यह करार 2026 की तीसरी तिमाही में पूरा हो सकता है।
वहीं, इससे पहले सोमानी के नेतृत्व वाले अमेरिकी कंसोर्टियम ने 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 15290 करोड़ रुपये) की पेशकश की थी, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार कई मुद्दों चलते और उचित जांच प्रक्रिया में खरा नहीं पाया गया।
आईपीएल 2026 में RR का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स टीम का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है। 44 मैचों के बाद राजस्थान पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद हैं। वो 12 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है। इस बीच राजस्थान को 10 मैचों में से 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 3 May 2026 at 16:05 IST