IPL 2027 Dates: BCCI सचिव का बड़ा ऐलान, मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2027 , इस दिन खेला जाएगा फाइनल
IPL 2027 Dates: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 को लेकर बीसीसीआई की तरफ से एक बड़ा अपडेट आया है। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया है कि सीजन का आगाज 10 मार्च से शुरू हो सकता है। वहीं, उन्होंने फाइनल का डेट भी बताया।
- खेल समाचार
- 2 min read
IPL 2027 Dates: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने गुरुवार को कहा कि बोर्ड देश के अधिकांश हिस्सों में मई में पड़ने वाली भीषण गर्मी से बचने के लिए लीग को अगले साल से 10 मार्च शुरू करने पर विचार कर रही है।
वहीं, उन्होंने आईपीएल 2027 के फाइनल मैच का भी डेट बताया। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट का 2026 संस्करण, जिसमें 10 टीमें और 74 मैच शामिल थे, 28 मार्च को शुरू हुआ और 31 मई को समाप्त हुआ था।
10 मार्च से शुरू और 15 मई तक समाप्त
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने गुरुवार को कहा कि बीसीसीआई, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को 10 मार्च से शुरू करने और 15 मई तक सीजन समाप्त करने पर विचार कर रहा है। यानी फाइनल मुकाबला 15 मई या उससे पहले खेला जा सकता है।
मैचों की संख्या पर क्या कहा?
इंडियन प्रीमियर लीग 2027 की तारीख के अलावा, देवजीत सैकिया ने यह भी साफ किया कि टूर्नामेंट में मैचों की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा '74 मैच ही खेले जाएंगे। मैचों में बढ़ोतरी न करने के पीछे सबसे बड़ा कारण विदेशी खिलाड़ियों का शेड्यूल है। उन्होंने यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए मैचों की संख्या 74 ही रहेगी और इसे बढ़ाकर 94 नहीं किया जाएगा।
आईपीएल 2026 कब से कब तक हुआ था?
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2026 संस्करण, जिसमें 10 टीमें और 74 मैच शामिल थे, 28 मार्च को शुरू हुआ और 31 मई को समाप्त हुआ था। 2026 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने फाइनल में गुजरात टाइटन्स (जीटी) को हराकर अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया और चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद लगातार दो बार आईपीएल चैंपियनशिप जीतने वाली तीसरी फ्रेंचाइजी बन गई।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 18 June 2026 at 17:08 IST