IPL 2026 Prize Money: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, रनर-अप भी होगा मालामाल; जानिए प्राइज मनी
IPL 2026 Prize Money: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीम को सिर्फ चमचमाती ट्रॉफी ही नहीं बल्कि भारी-भरकम इनामी राशि भी मिलेगी। रनर-अप भी होगा मालामाल।
- खेल समाचार
- 2 min read
IPL 2026 Prize Money: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 70 लीग मुकाबले, एक एलिमिनेटर और दो क्वालिफायर के बाद खिताबी जंग के लिए दो दमदार टीमें आज ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी। जी हां, आईपीएल का फाइनल मुकाबला आज यानी 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम गुजरात टाइटंस (GT) के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
आईपीएल इतिहास में दोनों ही टीमें 1-1 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी हैं, तो इस बार जो भी जीतेगा वह इतिहास रच देगा। हालांकि, शुभमन गिल अपनी कप्तानी में पहली बार ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगे। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि इस बार जीतने और हारने वाली टीम को कितनी इनामी राशि मिलेगी।
विजेता टीम पर होगी धन की बारिश
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के लिए 46.5 करोड़ रुपए से अधिक का कुल पुरस्कार पूल तय किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार जो टीम इस सीजन चैंपियन बनेगी, उसे चमचमाती ट्रॉफी के साथ साथ 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी। आपको यह भी बता दें कि IPL के पहले संस्करण में राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनने पर 4.8 करोड़ रूपये मिले थे।
उपविजेता भी होगा मालामाल
आईपीएल 2026 फाइनल हारने वाली टीम भले ही ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब नहीं हो, लेकिन उपविजेता भी मालामाल होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2026 की उपविजेता टीम को 13 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।
3rd और 4th स्थान पर रहने वाली टीमों को क्या मिलेगा?
आईपीएल का इनामी राशि सिर्फ विजेता और उपविजेता को ही नहीं मिलेगी बल्कि, 19वें सीजन में तीसरे और चौथे रहने वाली टीमें भी मालामाल होंगी। क्वालीफायर-2 हारकर तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 7 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं, चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 6.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 31 May 2026 at 17:20 IST