MI का 'ब्रह्मास्त्र' तैयार! वानखेड़े में चेन्नई के खिलाफ उतरेगा यह खूंखार ओपनर, अकेले दम पर पलट देता है बाजी

Mumbai Indians: बीते 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस को हारने के बाद मुंबई इंडियंस फुल जोश में है। अब टीम में और भी अधिक जान फूंकने के लिए MI में एक धाकड़ और खूंखार बल्लेबाज शामिल होने वाला है, जो CSK के खिलाफ खेल सकता है।

Follow :  
×

Share


वानखेड़े में चेन्नई के खिलाफ उतरेगा यह खूंखार ओपनर | Image: Social media

Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस को पहले मैच में जीत के बाद लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद छठे मैच में मुंबई ने वापसी करते हुए जीत हासिल की थी। छठे मैच में तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 101 रन की पारी खेली थी।

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला (23 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ है। चेन्नई से मैच से पहले मुंबई इंडियंस में कप्तान हार्दिक पांड्या का 'ब्रह्मास्त्र' टीम से जुड़ गया है, जिससे जाहिर तौर पर टीम को और भी अधिक मजबूती मिलेगी।

MI से जुड़े धाकड़ बल्लेबाज विल जैक्स

क्रिकबज के अनुसार इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज विल जैक्स (Will Jacks) मुंबई इंडियंस से जुड़ चुके हैं। MI काफी दिनों ने उनका इंतजार कर रहा था। बताया जा रहा है कि CSK के खिलाफ होने वाले मैच से पहले विल जैक्स ने अभ्यास शुरू कर दी है। मुंबई में बतौर ऑपनेर शामिल होने से टीम को और भी अधिक मजबूती मिलेगी और जीत का प्रतिशत और भी अधिक बढ़ जाएगा।

MI के लिए पिछले सीजन प्रदर्शन

आईपीएल 2025 की बात करें तो विल जैक्स ने मुंबई के लिए 13 मैच खेले थे। हालांकि, पिछले साल उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था। पिछले सीजन उन्होंने 23.30 की औसत और 135.46 के स्ट्राइक रेट से 233 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला था।

विल जैक्स को मुंबई ने किया था रिटेन

आपको बता दें कि विल जैक्स को मुंबई इंडियंस ने 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में 5.25 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। इसके बाद आईपीएल 2026 सीजन के लिए MI ने उन्हें रिटेन किया था। अब देखना होगा कि इस सीजन मुंबई के लिए विल जैक्स का प्रदर्शन कैसा रहता है।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: ना कोहली, ना ईशान किशन और ना ही वैभव सूर्यवंशी... जानिए किस बल्लेबाज के सिर सजा है ऑरेंज कैप?
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 22 April 2026 at 16:30 IST