विराट कोहली के सामने ईशान किशन, RCB बनाम SRH मैच कितने बजे से होगा शुरू, कब होगा टॉस? जानें A TO Z जानकारी
RCB vs SRH: शनिवार, 28 मार्च को आईपीएल सीजन 19 का पहला मुकाबला RCB बनाम SRH के बीच खेला जाएगा। मैच में बतौर कप्तान ईशान किशन के लिए यह मैच अग्निपरीक्षा से कम नहीं होने वाला है, क्योंकि उनके सामने 'रन मशीन' विराट कोहली होंगे। आइए मैच से जुड़ी पूरी जानकारी जानते हैं।
RCB vs SRH: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) मुकाबले के साथ ही आज यानी शनिवार, 28 मार्च को आईपीएल 2026 का आगाज हो जाएगा। RCB अपने घर में होने वाले इस मैच में जीत के साथ सीजन की शुरुआत करना चाहेगी, तो वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद डिफेंडिंग चैंपियन को पहले ही मुकाबले में पटखनी देना चाहेगी। बतौर कप्तान ईशान किशन के लिए यह मैच खास होने वाला है, क्योंकि टीम मैनेजमेंट ने उनके ऊपर भरोसा जताया है। मैच से संबंधित A TO Z जानकारी जानते हैं।
RCB vs SRH कहां खेला जाएगा?
आईपीएल का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह घरेलू मैदान है, जहां खूब रन बनते हैं। यहां बल्लेबाज कमाल दिखा सकते हैं।
RCB vs SRH मैच में टॉस कब होगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच शाम का लाइव एक्शन आप 7:30 बजे से देख सकते हैं। हालांकि, इस मैच का टॉस 7 बजे ही हो जाएगा।
RCB vs SRH मैच कहां देखें?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा, मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फैंस जियो हॉटस्टार ऐप के माध्यम में लाइव एक्शन देख सकते हैं।
एम चिन्नास्वामी पिच रिपोर्ट
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाजों के लिए मदद देखने को मिलती है। छोटी बॉउंड्री के कारण गेंदबाजों के लिए चुनौती का सामना करना पड़ता है। पहले बल्लेबाजी करते हुए यहां पर 200 रन बनाना भी कई टीमों के लिए सुरक्षित नहीं होता है।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का IPL रिकॉर्ड
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल के अभी तक 100 मैच हो चुके हैं। 43 बार पहले बल्लेबाजी और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 53 बार जीती है। एम चिन्नास्वामी में आईपीएल इतिहास का भी सबसे बड़ा स्कोर क्रिस गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 28 March 2026 at 16:51 IST