अपडेटेड 13 February 2026 at 17:38 IST

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स को मिला नया कप्तान, IPL 2026 में ये धाकड़ खिलाड़ी RR टीम की संभालेगा कमान

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के नए सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स (RR) ने एक बड़े बदलाव की घोषणा की है। राजस्थान रॉयल्स ने नए कप्तान का नाम ऐलान कर दिया है। रवींद्र जडेजा और यशस्वी जयस्वाल को कप्तानी नहीं मिली।

Follow :  
×

Share


IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स को मिला नया कप्तान | Image: Social media

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के नए सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स (RR) ने एक बड़े बदलाव की घोषणा की है। जी हां, राजस्थान रॉयल्स एक ने बड़ा फैसला लेते हुए ऑलराउंडर रियान पराग को टीम का नया कप्तान बनाया है।

राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को उस व्यक्त कप्तान बनाया है, जब कई सीजन तक टीम की कप्तानी संभालने वाले संजू सैमसन ट्रेड के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को जॉइन कर लिया। इस ट्रेड डील में संजू के अलावा, रवींद्र जडेजा और सैम करन भी राजस्थान के शामिल हुए हैं। 
 

पिछले सीजन भी कर चुके हैं RR की कप्तानी

रियान पराग साल 2019 से ही राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने इस टीम के साथ 7 सीजन तक खेला है। रियान के लिए कप्तानी का अनुभव नया नहीं, क्योंकि उन्होंने पिछले साल 2025 में भी राजस्थान रॉयल्स टीम का नेतृत्व किया था। संजू सैमसन की चोट के दौरान पराग ने 8 मैचों में टीम का नेतृत्व किया था।

रियान पराग का आईपीएल करियर

रियान पराग ने अब तक 84 आईपीएल मैचों में 141.84 की स्ट्राइक रेट से 1566 रन बनाए हैं। वहीं, रियान पराग ने आईपीएल में आठ मैचों में टीम की कप्तानी की हैं। इन आठ मैचों में आरआर को सिर्फ दो मैचों में जीत नसीब हुई।

रवींद्र जडेजा को नहीं मिली कप्तानी

रवींद्र जडेजा के राजस्थान रॉयल्स में शामिल होते ही कई फैंस यह उम्मीद लगा रहे थे कि संजू सैमसन के जाने के बाद उन्हें टीम का कमान दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और रियान पराग को कप्तान बनाया गया है। वहीं, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयस्वाल भी इस रेस में शामिल थे।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 13 February 2026 at 17:15 IST