IPL 2026 RCB vs SRH: 'हम जनता की तरह...', मैच से पहले चढ़ा सियासी पारा, कांग्रेस विधायकों ने कर डाली ये मांग
IPL 2026 RCB vs SRH: आईपीएल से पहले विधायकों ने मैचों के लिए पर्याप्त टिकट न मिलने और स्टाफ द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत की है, जिसके बाद कर्नाटक में आईपीएल को लेकर राजनीति गरम हो गई है।
IPL 2026 RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से ठीक एक दिन पहले एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला मैच होने जा रहा है। इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले कांग्रेस विधायकों ने कर्नाटक विधानसभा में वीआईपी (VIP) टिकट को लेकर जोरदार हंगामा किया, जिसके बाद राजनीति गरमा गई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष यू.टी. खादर ने राज्य सरकार को कड़ा निर्देश दे डाली।
VIP टिकट को लेकर विधायकों का हंगामा
दरअसल, कांग्रेस विधायक काशाप्पनवर विजयानंद शिवशंकरप्पा ने विधानसभा में मांग रखी कि हर विधायक को कम से कम 4 VIP टिकट दिए जाएं। आगे उन्होंने कहा कहा कि 'हम VIP हैं, हम आम जनता की तरह लाइन में खड़े नहीं हो सकते हैं।' शिवशंकरप्पा की मांग के बाद आईपीएल टिकट को लेकर राजनीति तेज हो गई।
टिकट ब्लैक में बेचने का लगाया आरोप
कर्नाटक विधानसभा ने विधायकों ने सिर्फ VIP टिकट की ही मांग नहीं कि बल्कि उन्होंने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने आरोप लगाया है कि अधिकारियों के लिए रखे टिकट को ब्लैक में बेचा जा रहा है। शिवशंकरप्पा ने दावा किया कि ₹5,000 के टिकट बिचौलियों के जरिए ₹35,000 में बेचे जा रहे हैं और ऑनलाइन बिक्री में भारी अनियमितताएं हैं।
विधानसभा अध्यक्ष के क्या कहा?
कर्नाटक विधानसभा में विधायकों की VIP टिकट मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार को भी निर्देश दिया। विधानसभा अध्यक्ष यू.टी. खादर ने राज्य सरकार को सख्त निर्देश दिया है कि हर विधायक को कम से कम चार प्रीमियम टिकट दिए जाएं।
उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने क्या कहा?
कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यू.टी. खादर के सख्त निर्देश के बाद उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भरोसा दिलाया है कि मैच से पहले इस मुद्दे का समाधान निकाल लिया जाएगा।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 27 March 2026 at 18:26 IST