IPL 2026: पेट पर चोट, पैरों में क्रैम्प्स..., RCB की जीत के बाद क्रुणाल पांड्या का 10 शब्दों वाला पोस्ट हुआ वायरल
IPL 2026: आरसीबी की मुंबई इंडियंस पर जीत में बाएं हाथ के बल्लेबाज क्रुणाल पांड्या का सबसे अहम योगदान रहा है। उन्होंने अपने शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।
- खेल समाचार
- 2 min read
IPL 2026: आईपीएल 2026 में रविवार, 10 मई को 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसे आरसीबी ने रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से जीत लिया।
इस मैच में ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ संघर्षपूर्ण पारी खेलकर टीम को यादगार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, इस बीच क्रुणाल पांड्या चोटिल भी हो गए। उन्हें गेंद से पेट पर जोरदार चोट लगी, जिसके बाद वो मैच के बीच में ही दर्द से कराहते रहे और जमीन पर गिर गए। मैच के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की हैं जिसमें उनके पेट पर लगी चोट को देखा जा सकता है।
क्रुणाल पांड्या का पोस्ट हुआ वायरल
मैच खत्म होने के बाद क्रुणाल पांड्या ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रही है। क्रुणाल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा ''कुछ निशान इस बात का सबूत होते हैं कि लड़ाई लड़ना वाकई मायने रखता था।' इस तस्वीर में पांड्या के पेट में लगी चोट को आसानी से देखा जा सकता है।
दर्द से जूझते हुए टीम को संभाला
167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत निराशाजनक थी। टीम ने सिर्फ 39 रन पर तीन बड़े विकेट गंवा दिए थे। ऐसे दबाव में नंबर-पांच पर बल्लेबाजी करने आए क्रुणाल पांड्या ने टीम को संभाला। उन्होंने 46 गेंदों में 73 रन की शानदार पारी खेली और टीम को मुकाबले में बनाए रखा।
इस बीच छक्का लगाने कि कोशिश के दौरान गेंद से उनके पेट पर जोरदार चोट लगी और वो तुरंत जमीन पर गिर गए। क्रुणाल कुछ देर तक दर्द से कराहते रहे, लेकिन फिर उठकर बल्लेबाजी जारी रखी। हालांकि, उसके बाद छक्का लगाने की चक्कर में वो आउट हो गए। क्रुणाल के आउट होने तक आरसीबी जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी थी।
कुणाल पांड्या के खेली शानदार पारी
मैच में एक समय में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी मुंबई की तरह लड़खड़ा गई थी, लेकिन टीम को संभालने का काम कुणाल पांड्या के शानदार तरीके से किया। उन्होंने 46 गेंदों का सामना करते हुए 73 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 11 May 2026 at 21:56 IST