IPL फाइनल में पहुंची RCB, जीत के बाद अनुष्का को गले लगाकर विराट कोहली ने मनाया जश्न; वीडियो वायरल
Virat Kohli Anushka Sharma Hug: धर्मशाला में आरसीबी ने ऐतिहासिक जीत कर ली है। गुजरात को हराकर फाइनल में बेंगलुरु पहुंच गई है। जीत के बाद ग्राउंड पर विराट और अनुष्का का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Virat Kohli Anushka Sharma Hug: क्रिकेट का मैदान हो या उससे बाहर की दुनिया, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की बॉन्डिंग हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती है। चाहे टीम मैच जीते या हारे, इस पावर कपल का प्यार और रोमांस सोशल मीडिया पर चर्चा का मुख्य विषय बन जाता है। इस बार भी आईपीएल 2026 के नॉकआउट मुकाबले के बाद कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जिसने इंटरनेट का पारा पूरी तरह से हाई कर दिया है।
आरसीबी की धमाकेदार जीत और फाइनल का टिकट
आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटन्स से हुआ। धर्मशाला के खूबसूरत एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए इस बेहद रोमांचक मैच में बेंगलुरु ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गुजरात को 92 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। इस धमाकेदार जीत के साथ ही आरसीबी ने सीधे आईपीएल 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे स्टेडियम में जश्न का माहौल बन गया।
स्टेडियम में दिखा विराट और अनुष्का का रोमांटिक पल
मैच खत्म होने और जीत तय होने के ठीक बाद मैदान पर एक बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला। बेंगलुरु की शानदार जीत की खुशी में विराट कोहली सीधे दौड़कर स्टैंड्स में मौजूद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के पास पहुंचे। विराट ने अपनी लेडी लव को गले लगा लिया और दोनों एक साथ इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाते हुए नजर आए। वहां मौजूद तमाम दर्शकों और कैमरों की नजरें इसी रोमांटिक पल पर टिक गईं। इस लवी डवी मोमेंट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस जोड़ी को एक बार फिर बेस्ट कपल बता रहे हैं।
अनुष्का शर्मा का सपोर्ट और उनका फिल्मी कमबैक
यह कोई पहली बार नहीं है जब अनुष्का शर्मा इस तरह विराट को सपोर्ट करती दिखी हों। वह शुरू से ही विराट कोहली की सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम रही हैं और अक्सर आरसीबी के मैचों में टीम की हौसलाअफजाई करने स्टेडियम पहुंचती हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो विराट से शादी के बाद अनुष्का फिल्मों से थोड़ी दूर हो गई हैं और फिलहाल अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ लंदन में समय बिता रही हैं। हालांकि दोनों का भारत आना जाना लगा रहता है, लेकिन फैंस को अब भी स्क्रीन पर अनुष्का के शानदार कमबैक का बेसब्री से इंतजार है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 27 May 2026 at 10:38 IST