RCB vs GT: IPL 2026 क्वालीफायर-1 में टॉस जीतकर पहले बैटिंग या बॉलिंग? आरसीबी और गुजरात मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट

RCB vs GT: आज आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा। धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत होगी। जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट।

Follow :  
×

Share


RCB vs GT Qualifier-1: पिच का मिजाज और दोनों टीमों की संभावित XI | Image: IPL

RCB vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। मंगलवार, 26 मई को 19वें सीजन का पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। 

दोनों टीमों के बीच काफी रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। दोनों हो टीमें लीग स्टेज में 18-18 प्वाइंट्स रहे। यह मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, वहीं, मैच का टॉस 7 बजे होगा। क्वालीफायर-1 मुकाबला जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता टीम से क्वालीफायर-2 में भिड़ेगी।

धर्मशाला की पिच रिपोर्ट 

धर्मशाला का मैदान चेजिंग ग्राउंड माना जाता है। यहां अमूमन टॉस जीतने वाला कप्तान गेंदबाजी करना पसंद करता है। धर्मशाला छोटी ब्रॉउन्ड्री होने की वजह से स्कोर बड़ा खड़ा होता है। शाम के मैच में यहां आसानी से 200 के टारगेट चेज हो जाते हैं। यहां शुरुआती समय में तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिल सकती हैं। पिच से स्पिन गेंदबाजों को कम मदद मिलती है। ऐसे में आज के मैच में टॉस बॉस हो सकता है।

क्या बारिश बन सकता है विलेन?

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक मैच के समय तो फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि, पहाड़ों में कब मौसम करवट बदल ले इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। अगर बारिश होती है, तो मैच में ओवर्स काम किया जा सकता है।

RCB की संभावित प्लेइंग 11

वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड।

GT की संभावित प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Playoffs: धर्मशाला में बारिश से धुला क्वालिफायर-1 मैच तो फाइनल में किसे मिलेगी जगह? नियम जान लीजिए
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 26 May 2026 at 15:55 IST