PBKS vs GT: श्रेयस अय्यर या शुभमन गिल, आज किसका चलेगा बल्ला? दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का चौथा मैच मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच में फैंस की निगाहें श्रेयस अय्यर के साथ-साथ शुभमन गिल पर भी रहने वाली हैं। आइए दोनों टीमों की संभावित 11 प्लेइंग जानते हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का चौथा मुकाबला मंगलवार, 31 मार्च को पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में निगाहें पंजाब के कप्तान पर श्रेयस अय्यर पर रहने वाली है, क्योंकि पिछले सीजन में अपने नेतृत्व में उन्होंने पंजाब को फाइनल तक पहुंचाया था। वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 2020 सीजन में आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। ऐसे में इस मुकाबले में कांटे की टक्कड़ देखने को मिलेगी। आइए दोनों टीमों की संभावित 11 प्लेइंग जान लेते हैं।
श्रेयस-गिल पर होंगी फैंस की नजरें
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दोनों ही टीमें जीत के साथ सीजन का आगाज करना चाहेगी। इस मैच में दोनों टीमों के कप्तान यानी पंजाब के श्रेयस अय्यर और गुजरात के शुभमन गिल पर फैंस की नजरें रहेंगी। दोनों ही टीमों के कप्तान के पास टी20 का खासा अनुभव है। पिछले सीजन में श्रेयस अय्यर अपनी टीम को फाइनल तक लेकर जाने में कामयाब हुए थे। वहीं, गिल इस साल भी टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाना चाहेंगे।
PBKS बनाम GT हेड टू हेड
आईपीएल में अभी तक पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हेड-टू-हेड मुकाबला बराबरी का रहा है। पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस ने एक-दूसरे के खिलाफ आईपीएल में अभी तक छह मैच खेले हैं और दोनों ही टीमों ने तीन-तीन मैच जीते हैं।
PBKS की संभावित 11 प्लेइंग
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमातुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, जैवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल।
GT की संभावित 11 प्लेइंग
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबादा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 31 March 2026 at 18:26 IST