IPL 2026: ना बुमराह, ना वरुण और ना ही कोई विदेशी स्टार....जानिए किस गेंदबाज के सिर सजा है पर्पल कैप?

Purple Cap: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अभी तक 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं। अब तक हुए मैच में सबसे अधिक विकेट लेने वाला कोई स्टार या विदेशी खिलाड़ी नहीं, बल्कि हरियाणा के छोटे से गांव का गेंदबाज है, जिसके सर पर पर्पल कैप है।

Follow :  
×

Share


जानिए किस गेंदबाज के सिर सजा है पर्पल कैप? | Image: Social Media

IPL 2026 Purple-Orange Cap: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अभी तक 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं। IPL 2026 का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने आसानी से 47 रन से मैच को जीत लिया। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने नाबाद 135 रनों की पारी खेलकर गर्दा मचा दिया। मैच में अभिषेक ने 10 चौके और 10 छक्के लगाए।

वहीं, बुधवार 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल का 32वां मुकाबला खेला जाएगा। आइए 31 मैच खत्म होने और 32वें मुकाबले से पहले आईपीएल 2026 में पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की लिस्ट में शामिल टॉप गेंदबाज और बल्लेबाजों का नाम जान लेते हैं।

आईपीएल 2026 में अभी किसके पास है पर्पल कैप?

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दी जाती है। ऐसे में अगर बात करें कि 31 मैचों के बाद किस गेंदबाज के पास पर्पल कैप है, तो लिस्ट में सबसे आगे चेन्नई सुपर किंग का गेंदबाज अंशुल कंबोज हैं, जिन्हें अभी तक कुल 13 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, 12 विकेट लेकर SRH के ईशान मलिंगा दूसरे स्थान पर और GT के प्रसिद्ध कृष्णा तीसरे पायदान पर हैं।

IPL 2026 पर्पल कैप होल्डर लिस्ट

  • अंशुल कंबोज-13 विकेट (6 मैच)-CSK
  • ईशान मलिंगा-12 विकेट (7 मैच)-SRH
  • प्रसिद्ध कृष्णा-12 विकेट (6 मैच)-GT
  • प्रिंस यादव-11 विकेट (6 मैच)-LSG
  • भुवनेश्वर कुमार-10 विकेट (6 मैच)-RCB

आईपीएल 2026 में अभी किसके पास है ऑरेंज कैप?

आईपीएल में ऑरेंज कैप उस बल्लेबाज को दी जाती है, जो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। ऐसे में अगर बात करें कि अभी किसके पास ऑरेंज कैप हैं, तो SRH के अभिषेक शर्मा के सर ऑरेंज कैप हैं। उन्होंने 7 मैचों में 215.33 की स्ट्राइक रेट से 7 पारियों में 323 रन बनाए हैं। वहीं, दूसरे नंबर 320 रन के साथ SRH के ही हेनरिक क्लासेन मौजूद हैं।

IPL 2026 ऑरेंज कैप होल्डर लिस्ट

  • अभिषेक शर्मा-323 (SRH)
  • हेनरिक क्लासेन- 320 (SRH)
  • शुभमन गिल- 265 (GT)
  • विराट कोहली- 247  (RCB)
  • वैभव सूर्यवंशी- 246 (RR)

ये भी पढ़ें: LSG vs RR: 'लखनऊ के नवाबों' के सामने राजस्थान के 'रजवाड़े', इस महारिकॉर्ड पर वैभव सूर्यवंशी की नजरें

 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 22 April 2026 at 20:21 IST