अपडेटेड 13 December 2025 at 23:48 IST

IPL 2026 Mock Auction: कैमरून ग्रीन 21 करोड़ में सोल्ड, वेंकटेश अय्यर 17.5 करोड़... R Ashwin की नीलामी में किस खिलाड़ी को कितने मिले पैसे?

IPL 2026 Mock Auction: आईपीएल 2026 में अभी टाइम है, लेकिन उससे पहले ही भारत के पूर्व खिलाड़ी आर अश्विन ने एक मॉक ऑक्शन किया, जिसमें कैमरून ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी रहें। कई बड़े खिलाड़ी सोल्ड भी नहीं हुए।

Follow :  
×

Share


कैमरन ग्रीन 21 करोड़ सोल्ड, जानिए किस खिलाड़ी को नीलामी में कितने मिलें | Image: X/social

IPL 2026 Mock Auction: आईपीएल 2026 नीलामी में चंद दिन ही बचे हुए हैं, लेकिन उससे पहले की कई फैंस अपने-आप में अनुमान लगा रहे हैं कि नीलामी में सबसे अधिक किसे पैसा मिलने वाला है। आईपीएल 2026 नीलामी 16 दिसम्बर को अबू धाबी में है और इस नीलामी के लिए 350 खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। इस नीलामी में कैमरून ग्रीन से लेकर स्टीव स्मिथ, डेवोन कॉनवे, लियान लिविंग स्टोन के आलवा वेंकटेश अय्यर, पृथ्वी शॉ, आकाशदीप सिंह जैसे भारतीय खिलाड़ी भी मौजूद हैं। आर अश्विन के मॉक ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन रहे।

कैमरून ग्रीन 21 करोड़ रुपये में सोल्ड

दरअसल, आईपीएल 2026 नीलामी से पहले भारत के पूर्व खिलाड़ी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक मॉक ऑक्शन करवाया, जिसमें कई बड़े-बड़े खिलाड़ियों को ऑक्शन में रखा गया। इस ऑक्शन में अश्विन ने कैमरून ग्रीन से लेकर स्टीव स्मिथ, डेवोन कॉनवे, लियान लिविंग स्टोन के आलवा वेंकटेश अय्यर, पृथ्वी शॉ,आकाशदीप सिंह जैसे खियालड़ियों को शामिल किया। आर अश्विन के मॉक ऑक्शन में कैमरन ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। कैमरन ग्रीन को चेन्नई ने 21 करोड़ में खरीदा।

वेंकटेश अय्यर -17.5 करोड़

आर अश्विन ने विदेशी खिलाड़ियों के साथ-साथ भारतीय खियालड़ियों का भी मॉक ऑक्शन किया। कैमरन ग्रीन जहां 21 करोड़ में बिके तो वहीं, वेंकटेश अय्यर को कोलकाता ने 17.5 करोड़ में खरीदा। मॉक ऑक्शन में लियाम लिविंगस्टोन को 18.5 करोड़ में कोलकाता ने खरीदा। इसके अलावा, डेविड मिलर को पंजाब ने 4.5 करोड़ में खरीदा। मॉक ऑक्शन मे कई खिलाड़ी अनसोल्ड भी रहे हैं। जैसे-स्टीव स्मिथ, जेक फ़्रेजर मैकगर्क।

359 खिलाड़ी के नाम की लिस्ट

आईपीएल 2026 ऑक्शन में जिन 359 खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं, उनके नाम यहां देख सकते हैं।
 

pdf
ipl 2026 auction listPreview

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Auction: आईपीएल नीलामी के पहले स्लॉट में चौंकने वाला नाम, इस खिलाड़ी की 4 चार साल बाद वापसी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 13 December 2025 at 19:11 IST