MI vs KKR: क्या आज टूटेगा मुंबई इंडियंस की हार का 'श्राप'? 2012 के बाद पहले मैच में जीत की तलाश में हार्दिक की पलटन

MI vs KKR: मुंबई इंडियंस के लिए सीजन का पहला मैच पिछले कई सालों से बेहद ही बुरा रहा है। रविवार को केकेआर के खिलाफ वानखेड़े में मुंबई के पास पिछले 13 सालों का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है।

2012 के बाद पहले मैच में जीत की तलाश में हार्दिक की पलटन | Image: X/MI

MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का दूसरा मुकाबला रविवार, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होना है। दोनों टीमें के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जो MI के लिए घरेलू मैदान भी है। इस बीच मैच से पहले पांच बार की आईपीएल ट्रॉफी विजेता मुंबई इंडियंस के मन में यह सवाल जरूर होगा कि पहला मैच जीत सकेगी? आईपीएल के सबसे सफल टीम में शामिल मुंबई इंडियंस पिछले कई सालों से पहला मैच जीतने में कामयाब नहीं रही है।

13 सीजन से अपना पहला मैच जीतने में नाकाम

आईपीएल के इतिहास में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को लेकर सबसे हैरान करने वाली बात यह कि टीम पिछले 13 सीजन से अपना पहला मैच जीतने में नाकाम रही है। मुंबई इंडियंस ने सीजन का पहला मैच आखिरी बार 2012 में जीता था और समय उम्बई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को चेपॉक में आठ विकेट से हराया था। अब सवाल है कि आईपीएल 2026 सीजन के पहले मैच में क्या मुंबई इंडियंस की टीम 'श्राप' को तोड़ पाएगी।

वानखेड़े में कैसा है MI का रिकॉर्ड?

मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड बेहद ही शानदार और मजबूत रहा है। टीम ने यहां आईपीएल के 92 मुकाबले में से 57 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, अपने घरेलू मैदान पर भी मुंबई अपने शुरुआती चार मुकाबले हार चुकी है।

MI-KKR हेड-टू-हेड

आईपीएल में मुंबई इंडियंस का पलड़ा कोलकाता नाइट राइडर्स पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं। मुंबई इंडियंस ने 24 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को 11 मुकाबलों में जीत मिली है।

MI की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

KKR की संभावित प्लेइंग 11

फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजारबानी, वरुण चक्रवर्ती और उमरान मलिक।

ये भी पढ़ें: MI vs KKR: मुंबई में आज MI-KKR के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला, यहां पढ़िए टीमों की संभावित प्लेइंग 11
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 29 March 2026 at 16:39 IST