अपडेटेड 27 February 2026 at 21:22 IST

IPL 2026 Fixtures: बंगाल चुनाव का IPL पर पड़ सकता है असर, जानें कब होगा शेड्यूल का ऐलान?

IPL 2026 Fixtures: आईपीएल 2026 की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी बीच IPL के नए सीजन को लेकर खबर सामने आ रही है कि मार्च के आखिरी सप्ताह में इसका आगाज हो सकता है। जानें शेड्यूल की डेट...

Follow :  
×

Share


IPL 2026 Fixtures | Image: ANI

IPL 2026 Fixtures: आईपीएल 2026 की तैयारी शुरू हो चुकी है। कई टीमों ने तो अपने कैंप भी शुरू कर दिए है, इसके फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। इसी बीच IPL के नए सीजन को लेकर खबर सामने आ रही है कि मार्च के आखिरी सप्ताह में इसका आगाज हो सकता है। हालांकि पहला मैच किस दिन खेला जाएगा, अभीतक इसपर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। 

कब होगा पहला मैच?

दरअसल, पहले संभावना जताई जा रही थी कि IPL 2026 का पहला मैच 26 मार्च को खेला जाएगा, लेकिन अब यह रिपोर्ट गलत साबित होती दिख रही है। क्रिक बज की एक रिपोर्ट के अनुसार, IPL 2026 की शुरूआत 28 मार्च को हो सकती है, हालांकि 29 मार्च को भी कंसिडर किया जा रहा है, क्योंकि 28 को ​शनिवार 29 मार्च को रविवार पड़ रहा है, जो फैंस और बोर्ड के लिए फायदे का सौदा हो सकता है।

बता दें, क्रिक बज के अनुसार, BCCI ने पहले फ्रेंचाइजी को बताया था कि सीजन के लिए विंडो 26 मार्च (गुरुवार) से 31 मई (शनिवार) के बीच होगी। हालांकि अभी तक इस बात का कोई तुरंत संकेत नहीं है कि फाइनल भी एक या दो दिन आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं।

मार्च के पहले सप्ताह में आ सकता है शेड्यूल

इसी बीच बताया जा रहा है कि मार्च के पहले सप्ताह में ही BCCI की ओर से IPL 2026 के पूरे सीजन का शेड्यूल का ऐलान हो सकता है। वहीं, फाइनल के लिए 31 मई की तारीख तय की जा रही थी, लेकिन अब इसे भी बदलने की बात सामने आ रही है। हालांकि जबतक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं होता, तब तक तारीखों को लेकर सिर्फ संभावनाएं ही जताई जा सकती हैं। 

विधानसभा चुनावों के कारण फंसा पेंच?

दरअसल पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम में जल्द ही चुनाव होने हैं, और इन चुनावों की तारीखें IPL के साथ टकरा सकती हैं। इसलिए, IPL के शेड्यूल की घोषणा में देरी हो रही है। पहले तय किया गया था कि चुनाव आयोग की ओर से विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के बाद ही आईपीएल शेड्यूल घोषित किया जाएगा, लेकिन अब देरी के कारण अगले सप्ताह शेड्यूल का ऐलान हो सकता है।

वहीं, संभावना जताई जा रही है कि पहले आधा शेड्यूल घोषित किया जाएगा, और चुनाव की तारीखें तय होने के बाद पूरा प्रोग्राम सामने आए। अगर कोई बदलाव होता है, तो उसके बारे में भी बाद में बताया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  T20 World Cup IND vs WI: वेस्‍टइंडीज ने 10 साल पहले धोनी को दिया था कभी ना भूलने वाला 'दर्द', क्या बदला लेंगे सूर्या? जानिए पूरा मामला

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 27 February 2026 at 21:11 IST