IPL 2026 Controversies: कोहली-हेड की लड़ाई से टिम डेविड की 'मिडिल फिंगर' तक... IPL में 2026 के वो बवाल, जिसने मीडिया की बटोरी सुर्खियां, VIDEO
IPL 2026 Biggest Controversies: आईपीएल 2026 ने फैंस को खूब एंटरटेनमेंट किया, लेकिन यह सीजन कई बड़े विवादों से भी घिरा देखा गया। कोहली-हेड की लड़ाई से टिम डेविड की 'मिडिल फिंगर' तक के बवाल को फैंस नहीं भूल पाएंगे।
- खेल समाचार
- 2 min read
IPL 2026 Biggest Controversies: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का समाप्त हो चुका है। बीते रविवार, 31 मई को फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। मुकाबले में बेंगलुरु ने लगातार दूसरी जीत हासिल करके ट्रॉफी पर अपना नाम लिखवाया लिया।
आईपीएल 2026 में कई खिलाड़ियों के बीच दोस्ताना अंदाज देखने को मिला, तो कई खिलाड़ियों के बीच बवाल भी देखने को मिला। यह एक ऐसा सीजन रहा, जहां आरसीबी के टिम डेविड का 'मिडिल फिंगर' से लेकर कोहली-हेड की लड़ाई ने फैंस का खूब ध्यान खींचा। आइए इस सीजन के टॉप बवाल के बारे में जानते हैं, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी।
विराट कोहली और ट्रेविस हेड का विवाद
आईपीएल 2026 के सबसे बड़े विवादों से एक विवाद विराट कोहली और ट्रेविस हेड की लड़ाई थी। मैच के बीच दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। मैच खत्म होते ही एक वीडियो वायरल होने लगा, जिसमें देखा गया कि कोहली ने सबसे हाथ मिलाया, लेकिन हेड को नजरअंदाज कर दिया।
रियान पराग वेपिंग कांड
रियान पराग वेपिंग कांड, आईपीएल 2026 के सबसे बड़े बवाल में से एक था। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को ड्रेसिंग रूम के अंदर वेपिंग करते हुए देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वो जमकर ट्रोल हुए। यह मामला इतना बढ़ गया कि बीसीसीआई ने मामले में संज्ञान लेते हुए रियान पराग की 25% मैच फीस काटी और 1 डिमेरिट प्वाइंट दिया।
टिम डेविड ने लाइव मैच में दिखाई 'मिडिल फिंगर'
आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर टिम डेविड लाइव मैच के दौरान डगआउट से मिडिल फिंगर दिखाते नजर आए। उन्होंने यह हरकत मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब बवाल हुआ। बढ़ते विवाद को देखते हुए बीसीसीआई ने डेविड की 30 प्रतिशत मैच फीस काटी और 2 डिमेरिट प्वाइंट्स दिए थे।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 1 June 2026 at 19:07 IST