अपडेटेड 24 April 2024 at 21:01 IST
IPL 2024: विराट के अलावा ये भारतीय भी Orange Cap की रेस में, ट्रेविस हेड समेत लिस्ट में कौन-कौन?
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच हुए मुकाबले के बाद ओरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
IPL 2024: आईपीएल 2024 में विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भले ही टॉप पर न हो लेकिन फैंस के लिए उनके फेवरेट विराट मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। विराट की बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने 8 मुकाबलों 63.17 की औसत से 379 रन बनाए हैं। इसी के साथ वो ओरेंज कैप पर भी विराट का कब्जा है।
ओरेंज कैप होल्डर विराट कोहली को एक और भारतीय बल्लेबाज से ही चैलेंज मिलता दिख रहा है। दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच हुए मुकाबले के बाद ओरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रितुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) के तूफानी शतक की बदौलत वो ओरेंज कैप की रैस में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में विराट के बाद उनका दूसरा नंबर है। गायकवाड़ ने 8 मैचों में 58.17 की औसत से 349 रन बनाए हैं।
देखिए IPL 2024 की ओरेंज कैप लिस्ट
IPL 2024 में ओरेंज कैप लिस्ट की बात करें तो विराट कोहली 379 रनों के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रितुराज गायकवाड़ हैं, उन्होंने 349 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर ट्रैविस हैड ने जिन्होंने 6 मैचों में 326 रन बनाकर तूफान मचा रखा है। चौथे नंबर पर रियान पराग हैं, जिन्होंने 318 रन बनाए हैं और पांचवे नंबर हैं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन, जिन्होंने 8 मैचों में 314 रन बनाए हैं।
|
देखिए IPL 2024 की पर्पल कैप लिस्ट
गेंदबाजी की बात करें तो IPL 2024 में जसप्रीत बुमराह का डंका बज रहा है। 8 मैचों में 13 विकेट लेकर वो पर्पल कैप पर कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर हैं यजुवेंद्र चहल, उनके भी 8 मैचों में इतने ही विकेट हैं। इसके बाद तीसरे नंबर हैं हर्षल पटेल का नाम आता है, उन्होंने भी इतने ही मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं।
| नंबर | गेंदबाज | मैच | विकेट | औसत |
| 1 | जसप्रीत बुमराह | 8 | 13 | 15.69 |
| 2 | यजुवेंद्र चहल | 8 | 13 | 20.38 |
| 3 | हर्षल पटेल | 8 | 13 | 21.38 |
| 4 | मुस्तफिजुर रहमान | 7 | 12 | 23.08 |
| 5 | जोराल्ड कोएट्जी | 8 | 12 | 42.00 |
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मु्स्तफिजुर रहमान का नाम आता है, उन्होंने 7 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में आखिरी और पांचवे नंबर पर जोराल्ड कोएट्जी हैं उन्होंने 8 मैचों में 12 विकेट अपने नाम किए हैं। कुल मिलाकर कहे हैं तो आईपीएल के इस सीजन में चाहे वो बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, भारतीय खिलाड़ियों का डंका बज रहा है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 24 April 2024 at 20:53 IST