अपडेटेड 19 December 2023 at 15:55 IST
IPL 2024 : कंगारू कप्तान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, Pat Cummins पर SRH ने लुटाए 20.5 करोड़
IPL 2024 : वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के लिए आईपीएल 2024 ऑक्शन में जमकर बोली लगी। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 में खरीदा।
IPL 2024: आईपीएल 2024 का मिनी ऑक्शन शुरु हो चुका है। वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया को विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान पैट कमिंस के लिए आईपीएल 2024 ऑक्शन में जमकर बोली लगी। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा।
खबर से जुड़ी तीन अहम बातें...
- आईपीएल 2024 ऑक्शन में पैट कमिंस पर लगी बड़ी बोली
- पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा
- वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जीता चुके हैं
दो करोड़ बेस प्राइस वाले कमिंस को खरीदने में चेन्नई और मुंबई ने रुचि दिखाई। बाद में आरसीबी और हैदराबाद इस रेस में शामिल हुई। अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा। कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
पैट कमिंस ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने आईपीएल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कमिंस का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। आईपीएल नीलामी इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी के लिए 20 करोड़ रुपये की बोली लगी। सनराइजर्स ने 20 करोड़ की बोली को पार किया। अंत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर उसने कमिंस खरीद लिया। नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पाने के मामले में कमिंस ने इंग्लैंड के सैम करन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। करन को पिछले साल पंजाब ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।
आईपीएल 2024 ऑक्शन में टॉप-10 सबसे महंगे खिलाड़ी:
- ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा। कमिंस का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। उनके लिए सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच जमकर बोली लगी। अंत में सनराइजर्स ने बाजी मारी।
- न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था।
- भारत के हर्षल पटेल को 11.75 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
- पॉवेल का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 7.40 करोड़ रुपये में खरीदा।
- ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.80 करोड़ रुपये में खरीदा।
- दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को मुंबई इंडियंस ने पांच करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
- क्रिस वोक्स को पंजाब किंग्स ने 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा। वोक्स का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
- चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने पूर्व खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को चार करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
- इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने चार करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
- न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 19 December 2023 at 15:03 IST