अपडेटेड 11 March 2024 at 20:05 IST

हार्दिक की MI ड्रेसिंग रूम में कैप्टन वाली एंट्री... गणेश भगवान के सामने नारियल फोड़ यूं किया आगाज

IPL 2024 से पहले सारी टीम के खिलाड़ियों ने अपनी फ्रेंचाइजी को ज्वॉइन करना शुरु कर दिया है। MI के नए कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी टीम के कैंप को किया ज्वॉइन।

Follow :  
×

Share


Hardik Pandya | Image: X/ Mumbai Indians

IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगज जल्द ही होने वाला है। आईपीएल के 17वें सीजन यानी आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

मुंबई इंडियंस को 5 आईपीएल ट्रॉफी जीता चुके रोहित शर्मा इस बार आईपीएल में मुंबई की कप्तानी करते नही दिखेंगे बल्कि उनकी जगह टीम की कमान हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है। आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के कैंप को ज्वॉइन कर लिया है। जिसका वीडियो मुंबई की फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

हार्दिक पांड्या ने ज्वॉइंन किया मुंबई इंडियंस का कैंप

आईपीएल शुरू होने से पहले सभी टीमों के खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के कैंप में पहुंचने लगे हैं। मुंबई के नए कप्तान हार्दिक पांड्या भी सोमवार को टीम के साथ जुड़ गए। हार्दिक पांड्या का मुंबई के ड्रेसिंग रूम में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की। इस दौरान कोच मार्क बाउचर भी उनके साथ थे। हार्दिक ने गणपति की तस्वीर पर माला चढ़ाने के बाद अगरबत्ती जलाया। वहीं, बाउचर ने नारियल फोड़ने का काम किया। हार्दिक ने उसके बाद लड्डू चढ़ाया. फिर वह टीम के साथ ट्रेनिंग करने के लिए चले गए।

रोहित की कप्तानी में पांच बार आईपीएल जीत चुकी है मुंबई इंडियंस

हार्दिक पांड्या की अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में वापसी हुई है। IPL 2022 में हुए मेगा ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या नई फ्रेंचाइजी गुजराज टाइटंस से जुड़ गए थे। IPL 2022 और IPL 2023 में उनकी कप्तानी में गुजरात ने शानदार प्रदर्शन किया। फ्रेंचाइजी ने पहले ही सीजन में खिताब पर कब्जा जमाया तो दूसरे सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया। आईपीएल का 17वां सीजन शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया। इसके बाद रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया। रोहित से कप्तानी छीनने का MI मैनेजमेंट का फैसला उनके फैंस को रास नहीं आया। रोहित लीग के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस 5 खिताब (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) जीत चुकी है।

यह भी पढ़ें- तो क्या CSK के लिए खेलते दिखेंगे रोहित शर्मा? धोनी के करीबी ने IPL 2024 से पहले बोल दी बड़ी बात - Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 11 March 2024 at 20:05 IST