अपडेटेड 25 March 2024 at 21:36 IST

IPL: 'थोड़ा रंग, थोड़ा मजा', रोहित शर्मा ने जबरदस्त अंदाज में मनाई होली; Video देख खुश हो जाएगा दिल

भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा इस समय IPL में खेल रहे हैं। टूर्नामेंट के बीच उन्होंने जमकर होली मनाई है। रोहित ने परिवार के साथ होली सेलिब्रेट की है।

Follow :  
×

Share


रोहित शर्मा परिवार के साथ होली मनाते हुए | Image: INSTAGRAM@Rohitsharma

IPL 2024: अपने नटखट और मस्तीखोर अंदाज के लिए जाने जाने वाले भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा ने जमकर होली मनाई है। रोहित ने IPL के बीच मुंबई इंडियंस के टीम होटल में अपने परिवार के साथ होली सेलिब्रेट की, जिसमें रोहित ने बहुत मजा किया। 

रोहित ने अपनी बेटी समायरा और पत्नी रितिका सजदेह के साथ धूमधाम से होली मनाई। रोहित ने रंगों के इस त्योहार पर इतनी मौज मस्ती की जो शायद ही उन्होंने कभी की होगी। रोहित बच्चों के साथ बच्चे बने नजर आए। रंगों और पानी के साथ रोहित ने जबरदस्त तरीके से एंजॉय किया। 

रोहित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। 

रोहित ने कुछ फोटो भी शेयर किए हैं, जिसके कैप्शन में रोहित ने लिखा- 

थोड़ा रंग, थोड़ा मजा।

वीडियो में रोहित जमकर होली मनाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका पूरा चेहरा गुलाल से भरा हुआ है। रोहित अपनी पत्नी रितिका और बेटी समायरा को रंग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित के हाथ में बच्चों वाली पिचकारी भी नजर आ रही है, जिसे वो अपनी पत्नी पर चला रहे हैं। रोहित इसके अलावा डांस भी करते दिख रहे हैं। 

बता दें कि रोहित को अपने नटखट और मस्तीखोर अंदाज के लिए जाना जाता है। वो अक्सर ड्रेसिंग रूम में मस्ती करते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं एक बार खुद भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ ने ये कहा था कि उनकी टीम में सबसे नटखट खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं। बता दें कि रोहित इस बार IPL में सिर्फ बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं। उनकी जगह हार्दिक पांड्या कप्तानी संभाल रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने 2024 IPL अभियान की शुरुआत गुजरात टाइटंस से हार के साथ की है। 

ये भी पढे़ं- क्या BCCI ने ईशान किशन को किया माफ? IPL मैच के बाद ऐसा क्या हुआ कि होने लगी चर्चा

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 25 March 2024 at 21:36 IST