अपडेटेड 21 March 2024 at 17:20 IST
धोनी दिल में आते हैं... समझ में नहीं, कप्तानी छोड़ने का पहले ही कर दिया था ऐलान, पुराना पोस्ट वायरल
आईपीएल 2024 से पहले धोनी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था कि 'नए सीजन और नए रोल के लिए काफी उत्साहित हूं, आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहिए।'
IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने फैंस को तगड़ा झटका दिया है। आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी एमएस धोनी नही बल्कि ऋतुराज गायकवाड़ करते नजर आएंगे।
आईपीएल 2024 से पहले धोनी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था कि 'नए सीजन और नए रोल के लिए काफी उत्साहित हूं, आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहिए।' धोनी की इस पोस्ट का मतलब उस वक्त तो फैंस को समझ को नही आ रहा था लेकिन अब फैंस धोनी की इस पोस्ट का मतलब समझ गए हैं और कह रहे है धोनी दिल में आते में लेकिन समझ में नही।
धोनी का पुराना पोस्ट वायरल
धोनी ने जब सोशल मीडिया पर ये पोस्ट शेयर किया था कि न्यू सीजन, न्यू रोल, उस वक्त कई क्रिकेट फैंस ये कयास लगा रहे थे धोनी इस आईपीएल के बाद शायद राजनीति में नजर आए या इस सीजन में धोनी अपने बड़े बालों के साथ नजर आएंगे। लेकिन किसी भी फैंस ने ये नही सोचा था कि धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ही छोड़ देंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ होंगे। इससे पहले 2022 में भी एमएस धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ी थी और उस वक्त चेन्नई की कमान रविंद्र जडेजा को सौंपी गई थी। उस सीजन में चेन्नई की टीम ने काफी शर्मनाक प्रदर्शन किया था जिसके चलते धोनी ने बीच सीजन ही सीएसके की कप्तानी वापस से करने का निर्णय किया था।
आईपीएल 2023 शुरु होने से पहले ही फैंस इस तरह की अटकलें लगा रहे थे कि धोनी का ये आखिरी सीजन है। लेकिन आईपीएल का खिताब जीतने के बाद धोनी ने कहा कि वे अभी फैंस के लिए एक और सीजन खेलेंगे। पिछले आईपीएल के दौरान धोनी अपने घुटने की चोट के चलते काफी परेशान दिखते थे।
चेन्नई सुपर किंग्स के चौथे कप्तान हैं ऋतुराज
बता दें कि 27 साल के स्टार ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई टीम के चौथे कप्तान होंगे। इससे पहले धोनी के अलावा रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना कप्तानी कर चुके हैं। धोनी ने 212 मैचों में चेन्नई टीम की कप्तानी की है। जबकि जडेजा ने 8 और रैना ने 5 मैचों में कप्तानी की थी।
सीएसके को पांच बार खिताब जितवा चुके हैं धोनी
42 साल के धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। मगर वो आईपीएल में खेलते आ रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 बार खिताब जिताया है। धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई टीम ने पिछला यानी 2023 सीजन भी अपने नाम किया था। तब उन्होंने फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराया था।
यह भी पढ़ें- MS Dhoni नहीं ऋतुराज गायकवाड़ होंगे CSK के कप्तान, IPL 2024 से पहले बड़ा ऐलान - Republic Bharat
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 21 March 2024 at 17:06 IST