अपडेटेड 20 February 2024 at 19:10 IST

IPL 2024: ऋषभ पंत के फैंस के लिए गुडन्यूज, अलूर के प्रैक्टिस मैच में की वापसी!

IPL 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और ऋषभ पंत के फैंस के लिए बड़ी गुजन्यूज सामने आई है। पंत आईपीएल 2024 में बतौर कप्तान और बैटर करेंगे वापसी।

Follow :  
×

Share


Rishabh Pant | Image: BCCI

IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज होने से पहले खिलाड़ियों ने उसकी तैयारी करनी शुरु कर दी। दिल्ली कैपिटल्स के फैंस और ऋषभ पंत के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आ रही है।

ऋषभ पंत दिसंबर, साल 2022 में एक कार अक्सीडेंट का शिकार हो गए थे जिसमें उन्हें काफी गहरी चोटें आई थीं। एक्सीडेंट के बाद से ऋषभ पंत ने अभी तक क्रिकेटके मैदान पर वापसी नही की है। लगभग 15 महीने बाद पंत क्रिकेट के मैदान पर वापसी करते दिख सकते हैं।

आईपीएल 2024 से वापसी करेंगे पंत

आईपीएल 2024 ऋषभ पंत के लिए एक नया सूरज लेकर आएगा। भयंकर कार एक्सीडेंट का शिकार होने के बाद से अब पंत क्रिकेट के मैदान पर वापसी करनो को बेताब हैं। हालांकि वे आईपीएल 2024 में विकेटकीपिंग करते हुए नहीं नजर आएंगे। पंत सिर्फ कप्तान और बैटर के तौर पर ही खेलेंगे।

Rishabh Pant: BCCI

विकेटकीपिंग नही करेंगे पंत

दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कुछ समय पहले ही कहा था कि पंत आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन विकेटकीपिंग करना मुश्किल होगा और शायद ही वह कप्तानी भी करें। हालांकि अभी जो रिपोर्ट आ रही है, उसके मुताबिक पंत दिल्ली कैपिटल्स की ओर से प्योर बैटर और कप्तान के तौर पर खेलेंगे।

पंत ने अलूर के वॉर्म-अप मैच में लिया हिस्सा

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत ने अलूर में वॉर्म-अप मैच में भी हिस्सा लिया और वह मैच फिटनेस हासिल कर चुके हैं। बेंगलुरु के पास अलूर में पंत ने जो वॉर्म-अप मैच खेला, वह उनके एक्सिडेंट के बाद का पहला मैच था। पंत अपना रिहैब बेंगलुरु के नैशनल क्रिकेट एकैडमी (एनसीए) में कर रहे हैं। पिछले महीने ही वह इलाज के लिए लंदन भी गए थे।

Rishabh Pant: Social Media

IPL 2024 भारत में ही खेला जाएगा

पिछले कुछ समय से IPL 2024 को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। फैंस इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि इस बार IPL का आयोजन कहां होगा, क्योंकि अप्रैल और मई में लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं और इसी समय पर IPL का भी आयोजन होता है, लेकिन इस बीच बड़ी जानकारी आई है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगामी सीजन 22 मार्च से शुरू होगा और लोकसभा चुनाव के बावजूद भारत में ही खेला जाएगा। ये पूरी तरह से देश में ही होगा। IPL के चेयरमैन अरुण धूमल ने ‘पीटीआई’ को ये जानकारी दी है।

यह भई पढ़ें- क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, लोकसभा चुनाव के बावजूद भारत में ही होगा IPL 2024 - Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 20 February 2024 at 18:38 IST