अपडेटेड 12 March 2024 at 19:55 IST
IPL 2024 से पहले खिलाड़ियों की चोट बनी बड़ा सिर दर्द, कुछ खिलाड़ी मिस कर सकते हैं पूरा टूर्नामेंट
IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले खिलाड़ियों को चोट के कारण या किसी निजी कारणों की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होने का सिलसिला शुरु हो गया है।
IPL 2024: आईपीएल 2024 के शुरु होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।
आईपीएल 2024 शुरु होने से पहले कई फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी या तो चोट के कारण या अपनी नेशनल टीम में खेलने की वजह से आईपीएल से बाहर हो गए हैं जो कि आीपीएल टीमों के लिए बहुत बड़ा सिरदर्द बन गया है।
1- गुजरात टाइटंस से मोहम्मद शमी और मैथ्यू वेड बाहर
आईपीएल 2024 शुरु होने से पहले टीम इंडिया और गुजरात टाइटंस के अहम तेज गेंदबाज मोहम्मद बाहर हो गए हैं। शमी पूरे आईपीएल से ही टीम से बाहर हो गए हैं। वर्ल्ड कप के दौरान शमी को टखने की चोट उभरी और इतनी बढ़ गई कि उन्हें पूरे वर्ल्ड कप के दौरान दवाइयां और इंजेक्शन लगाकर खेलना पड़ा। अभी शमी लंदन गए हैं अपनी सर्जरी के लिए, तो अपनी चोट के चलते शमी पूरे IPL से बाहर रहेंगे। गुजरात ने शमी के जगह किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा अभी तक नही की है।
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर मैथ्यू वेड 21 से 25 मार्च तक तस्मानिया के लिए शेफील्ड शील्ड फाइनल खेलने में व्यस्त रहेंगे। जिसके चलते वे गुजरात टाइटंस का 25 मार्च का पहला गेम मिस करेंगे और जहां तक संभावनाएं है वे जीटी का दूसरा मैच (27 मार्च) भी मिस कर सकते हैं।
2- लखनऊ सुपर जायंट्स से मार्क वुड बाहर
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप और इंग्लैंड की घरेलू गर्मियों से पहले अपने कार्यभार को मैनेज करने के लिए मार्क वुड को आईपीएल से बाहर कर दिया। उनके स्थान पर वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ को टीम में शामिल किया गया है।
3- राजस्थान रॉयल्स से प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर
रणजी के दौरान चोटिल हुए प्रसिद्ध कृष्णा अभी तक क्रिकेट के मैदान पर वापसी नही कर पाए हैं। बीसीसीआई की ताजा मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल 2024 से पूरी तरह से बाहर हो चुके हैं। राजस्थान ने अभी तक उनकी जगह कोई रिप्लेसमेंट नही घोषित किया है। प्रसिद्ध कृष्णा इससे पहले आईपीएल 2023 में भी नही खेले थे।
4- कोलकाता नाइट राइडर्स से जेसन रॉय और गस एटकिंसन हुए बाहर
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने कुछ निजी कारणों की वजह से आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। इंग्लैंड के फिल सॉल्ट, जो फिलहाल टी20आइ रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं, उनको बतौर रिप्लेसमेंट केकेआर टीम में शामिल किया गया है। इसी के साथ इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने अपने पहले आईपीएल सीजन से नाम वापस ले लिया क्योंकि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड उनका वर्कलोड मैनेज करना चाहती थी। श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा को एटकिंसन के स्थान पर नामित किया गया है।
5- चेन्नई सुपर किंग्स से ड्वेन कॉन्वे और मथीशा पथिराना बाहर
आईपीएल 2024 की शुरूआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार गेंदबाज मथिशा पथिराना चोटिल हो गए हैं। उन्हें बाएं पैर में चोट लगी है जिसकी वजह से उनका टूर्नामेंट में खेलना मुश्किल माना जा रहा है। इसी के साथ सीएसके को डेवोन कॉनवे के रूप में तगड़ा झटका लगा है। कॉन्वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में चोटिल हो गए थे। उनके अंगूठे में गंभीर चोट आई थी जिसकी वजह से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का भी हिस्सा नहीं बन पाए।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 12 March 2024 at 19:55 IST