अपडेटेड 6 April 2023 at 09:24 IST
IPL 2023: मार्क वुड, राशिद खान, शमी... Purple Cap की होड़ में कौन मारेगा बाजी?
Purple Cap की रेस में मार्क वुड, राशिद खान, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल का शामलि है।
Race to Purple Cap: IPL के 16वें सीजन का रोमांच अपने चरम पर है। हर सीजन की तरह इस बार भी खिलाड़ी यादगार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन कोई एक खिलाड़ी होगा जो सर्वोच्च प्रदर्शन कर 'Purple Cap' अपने नाम करेगा। विपक्षी टीम के बल्लेबाजी लाइन-अप को ढेर करने और लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज ही 'पर्पल कैप' अपने नाम कर IPL के इतिहास में नाम दर्ज करेगा।
यहां हम IPL 2023 में अब तक के शीर्ष गेंदबाजों पर नजर डालेंगे। 'पर्पल कैप' की रेस में टॉप-5 खिलाड़ियों में से 3 भारतीय गेंदबाज का नाम शामिल है। इस लिस्ट में मार्क वुड, राशिद खान, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल का शामलि है। IPL के हर सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप मिलती है।
मार्क वुड (लखनऊ सुपर जायंट्स)
IPL 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की ओर से खेल रहे इंग्लैंड के गेंदबाज मार्क वुड पहले नंबर पर हैं। मार्क वुड (Mark Wood) ने पहले मैच में खूब सुर्खियां बटोरी बटोरी थी। चार ओवर में 5/14 लेकर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi capitals) को अपने पहले अभियान की जीत से वंचित कर दिया था।
राशिद खान (गुजरात टाइटन्स)
इस लिस्ट में दूसरा नाम अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान (Rashid khan) का है। राशिद 2 मैच में 5 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने दो मैचों में 7.12 की इकॉनमी रेट से 5 विकेट लिए हैं।
रवि बिश्नोई (लखनऊ सुपर जायंट्स)
टॉप-5 की सूची में एक और लखनऊ सुपर जायंट्स का खिलाड़ी है। इस भारतीय स्पिनर ने दो मैचों में 7.37 की इकॉनमी रेट से पांच विकेट लिए हैं। CSK के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्पेल 3/28 है।
मोहम्मद शमी (गुजरात टाइटन्स)
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लगातार अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे हैं। Delhi Capitals के खिलाफ अपनी टीम की जीत में 3/41 के साथ उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने दो मैचों में 8.75 की इकॉनमी रेट से पांच विकेट लिए हैं।
युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स)
भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। जिन्होंने अभी तक एक मैच की 4 विकेट लिए हैं। जिससे टीम को 72 रन की शानदार जीत मिली थी।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 6 April 2023 at 09:24 IST