अपडेटेड 28 May 2023 at 22:16 IST
IPL 2023 में हुई छक्कों की बारिश, टूट गया 15 सालों का रिकॉर्ड
आईपीएल 2023 की बात करें तो इस सीजन में एक ऐसा रिकॉर्ड बना जो आईपीएल के 15 सालों में कभी नहीं हुआ। क्या है वो रिकॉर्ड आइए जानें!
आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2023 में कई नए कीर्तिमान बनें तो कई रिकॉर्ड टूटे भी। आईपीएल 2023 की बात करें तो इस सीजन में एक ऐसा रिकॉर्ड बना जो आईपीएल के 15 सालों में कभी नहीं हुआ। क्या है वो रिकॉर्ड आइए जानें!
आईपीएल 2023 लीग चरण के आखिरी मुकाबले में आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया गया। चेन्नई के चेपक स्टेडियम में आरसीबी और जीटी के बीच खेले गए मैच में सीजन के सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड टूट गया। आईपीएल 2023 में आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए गुजरात के शुभमन गिल ने सीजन में 1063वां छक्का लगाकर आईपीएल 2022 के 1062 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। आईपीएल 2023 के पहले आईपील 2022 में सबसे ज्यादा छक्के (1062) लगे थे। आईपीएल 2009 में दक्षिण अफ्रीका में हुए आईपीएल 2009 में सबसे कम छक्के लगे थे। जिसमें 59 मैचों में मात्र 506 छक्के लगे थे।
आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड फाफ डु प्लेसिस के नाम दर्ज है। डुप्लेसिस ने 14 पारियों में 36 छक्के लगाए और आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा छक्कों लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं। अगर बात करें कि आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा किस टीम ने छक्के लगाए तो वो है टीम है मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जिसने इस सीजन में सबसे ज्यादा 125 छक्के लगाए।
आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में जहां मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीम आमने-सामने थी उस मैच में आईपीएल के 16वें सीजन में 1100 से ज्यादा छक्के लग गए। नीचे दी गई लिस्ट में हम आपको बताएंगे कि किस सीजन में कितने छक्के लगे।
आईपीएल सीजन कितने छक्के लगे
2008 622
2009 506
2010 585
2011 639
2012 731
2013 672
2014 714
2015 692
2016 638
2017 705
2018 872
2019 784
2020 734
2021 687
2022 1062
2023* 1100
आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस का नाम है। फाफ ने आईपीएल के 16वें सीजन में 36 छक्के लगाए। उसके बाद दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दुबे है जिन्होंने 15 मैचों में 33 छक्के लगे। तीसरे नंबर गुजरात टाइंटस के धमाकेदार बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम है जिन्होंने आईपीएल के 16 मैचों में 33 छक्के जड़े।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 28 May 2023 at 22:16 IST
