मुस्कान झूठी है... एक्टिंग कर रहे हार्दिक? पीटरसन ने बयां किया मुंबई इंडियंस के कप्तान का दर्द
CSK के खिलाफ MI को 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस की हार के बाद इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज ने बताया कि पांड्या एक्टिंग कर रहे हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read
Hardik Pandya: आईपीएल 2024 में मुंबी इंडियंस और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का सफर काफी मुश्किल लग रहा है। मुंबी इंडियंस को चेन्नई सुर किंग्स के खिलाफ रविवार को 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
मुंबई इंडियंस की हार के बाद से ल्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री कर रहे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा कि हार्दिक पांड्या को देखकर साफ पता चल रहा है कि वे एक्टिंग कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या को इस सीजन में फैंस काफी ट्रोल कर रहे हैं।
एक्टिंग कर रहे हैं हार्दिक?
केविन पीटरसन ने स्टार स्पोर्ट्स पर हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर कहा कि मुझे लगता है उसे खेल के बाहर हो रही हर चीज से इस समय प्रभाव पड़ रहा है। टॉस के समय जब मैंने उसे देखा तो साफ पता चल रहा था कि वह जबरदस्ती मुस्कुरा रहा है, ऐसा लग रहा वह एक्टिंग कर रहा। वह इस समय बिल्कुल भी खुश नहीं है। मैं वहां रहा हूं और मैं कह सकता हूं कि ये उसे प्रभावित कर रहा है। जब धोनी उनकी गेंदों पर छक्के लगा रहे थे तो आप स्टेडियम में शोर को सुन सकते थे जो हार्दिक के ही खिलाफ था। वह भी एक भारतीय खिलाड़ी हैं और उनकी भी भावनाएं हैं। उसके साथ इस तरह का व्यवहार होने पर उसे बिल्कुल फर्क पड़ेगा।
हार्दिक पांड्या को जब से मुंबई इंडियंस ने कप्तान बनाया है तब से उन्हें फैंस और कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स की आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। हार्दिक पांड्या को लगभग हर मैच में फैंस द्वारा हूट किया जा रहा है। आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में जब वे पिच पर बल्लेबाजी के लिए उतरे तो भी वानखेड़े के फैंस ने उनके खिलाफ हूटिंग की थी। उस वक्त हार्दिक के बचाव में आरसीबी के पूर्नव कप्तान विराट कोहली आए थे और उन्होंने फैंस से ऐसा ना करने की अपील की थी।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 रनों से मुंबई इंडियंस को हराया
बात करें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले की तो इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। आखिरी ओवर में चेन्नई के खिलाफ बॉलिंग के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या गेंदबाजी के लिए उतरे। और उन्होंने उस ओवर में 26 रन लुटा दिए। सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आखिरी की चार गेंदों पर पहले तो तीन लगातार छक्के लगाए और उसके बाद आखिरी गेंद पर दो रन चुराए।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 15 April 2024 at 15:46 IST