अपडेटेड 24 March 2024 at 13:23 IST
मुंबई इंडियंस पर लगे इस दाग को मिटा पाएंगे हार्दिक पांड्या? 11 साल में रोहित शर्मा भी रहे नाकाम
MI vs GT: मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। रोहित शर्मा के नेतृव में MI ने 5 ट्रॉफी जीती है, लेकिन मुंबई को 'स्लो स्टार्टस' का टैग भी दिया जाता है।
Mumbai Indians Vs Gujarat Titans: आईपीएल 2024 में जिस मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो आज (रविवार) को खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। दो साल गुजरात के साथ खेलने के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मुंबई के लिए फिर से खेलने के लिए तैयार हैं। इस बार तो वो MI की कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं, गुजरात टाइटंस ने हार्दिक के जाने के बाद टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी है।
मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा के लिए इस बार का आईपीएल अलग होने वाला है। 11 सालों तक मुंबई की कप्तानी करने के बाद अब वो बतौर बल्लेबाज खेलेंगे। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 5 बार IPL ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही, लेकिन इन 11 सालों में टीम के ऊपर एक ऐसा दाग लगा है जिसे अब नए कप्तान हार्दिक पांड्या मिटाने की कोशिश करेंगे।
हार्दिक पांड्या मिटा पाएंगे ये दाग?
मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम मानी जाती है। रोहित शर्मा के नेतृव में MI ने 5 ट्रॉफी जीती है, लेकिन मुंबई को 'स्लो स्टार्टस' का टैग भी दिया जाता है। इसके पीछे की बड़ी वजह ये है कि पिछले 11 सालों में मुंबई इंडियंस कभी भी आईपीएल सीजन का पहला मुकाबला नहीं जीती है। हालांकि, दिलचस्प बात ये भी है कि पहला मैच हारने के बावजूद ये टीम 5 बार खिताब जीतने में कामयाब रही है।
आईपीएल सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड
2013- RCB ने हराया
2014- KKR ने हराया
2015- KKR ने हराया
2016- RPS ने हराया
2017- RPS ने हराया
2018- CSK ने हराया
2019- DC ने हराया
2020- CSK ने हराया
2021- RCB ने हराया
2022- DC ने हराया
2023- RCB ने हराया
MI vs GT: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह उमरजई, विजय शंकर, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 24 March 2024 at 13:23 IST