GT vs SRH: IPL में गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी जीत, सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से रौंदकर प्वाइंट टेबल नंबर 1 पर पहुंची
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। यह IPL के इतिहास में गुजरात की सबसे बड़ी जीत है।
आईपीएल 2026 के 56वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 82 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। यह जीत गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल इतिहास की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत बन गई, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार। इस जीत ने गुजरात को प्वाइंट टेबल में नंबर वन पर पहुंचा दिया और टीम के प्लेऑफ के और करीब पहुंच गई है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारिक 20 ओवर में 168 रन बनाए। जवाब में उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जेसन होल्डर और कगिसो रबाड़ा की घातक गेंदबाजी के सामने पूरी तरह ढेर हो गई।
रबाड़ा और होल्डर की शानदार गेंदबाजी
दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाड़ा और वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर ने 3-3 विकेट झटके। दोनों गेंदबाजों के घातक स्पैल ने हैदराबाद की पूरी बैटिंग लाइन-अप की कमर तोड़ दी। गुजरात के शानदार गेंदबाजी के आगे सनराइजर्स की पारी महज 86 रनों पर सिमट गई। गुजरात की तरफ से सुदर्शन ने 61 रन और वाशिंगटन सुंदर ने 50 रनों की शानदारी पारी खेली।
गुजरात टाइटंस के IPL में सबसे बड़ी जीत
गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल इतिहास की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले गुजरात की सबसे बड़ी जीत इसी सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आई थी। उस मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को 77 रनों से हराया था। इससे पहले गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियस (MI) को 62 रनों से हराया था। आज के मुकाबले में गुजरात ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों हराया।
प्वाइंट टेबल नंबर 1 पर पहुंची टीम
इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को पीछे धकेलते हुए आईपीएल पॉइंट्स टेबल की नंबर-1 पोजीशन पर कब्जा कर लिया है। गुजरात के अब 16 अंक हो गए हैं। इस जीत के साथ गुजरात प्लेऑफ की दौड़ में गुजरात और आगे आ गई है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 12 May 2026 at 23:57 IST