GT Vs RR, IPL 2026 Qualifier 2: IPL में फिर आई वैभव सूर्यवंशी की सुनामी, 7 छक्कों के साथ गेंदबाजों की बेरहमी से की पिटाई लेकिन फिर शतक से चूके
GT vs RR, IPL 2026 Qualifier 2: आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर में भी वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने धूम मचा दी है। हालांकि सूर्यवंशी शतक से चूक गए हैं और 96 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read
IPL 2026 GT Vs RR: आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने फिर धूम मचा दी है। हालांकि सूर्यवंशी शतक से चूक गए हैं और 96 रन बनाकर आउट हो गए हैं। चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। RR ने GT को 215 रन का लक्ष्य दिया है।
सूर्यवंशी ने फिर एक बार धुआंधार पारी खेली
राजस्थान की तरफ से शुरुआत यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने की थी। लेकिन यशस्वी 2 गेंदों में 1 रन बनाकर मुहम्मद शिराज की गेंद पर आउट हो गए। लेकिन सूर्यवंशी ने फिर एक बार अपनी धुआंधार पारी खेलते हुए अकेले अपने दम पर 96 रन की शानदार पारी खेली। सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 47 गेंदों में 96 रन बना डाले।
अपनी इस पारी में सूर्यवंशी ने 7 छक्के और 8 चौके लगाए। इस दौरान सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 204.26 का रहा। सूर्यवंशी ने गुजरात के गेंदबाज़ों की दबाकर पिटाई की। लेकिन अंत में गुजरात के Kagiso Rabada को वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने में सफलता हासिल हुई।
वैभव सूर्यवंशी के अलावा राजस्थान रॉयल्स से रवींद्र जडेजा ने 45 रन और Donovan Ferreira ने 38 रन की नोट आउट पारी खेल कर गुजरात को 215 रन का बड़ा लक्ष्य देने में अपना योगदान दिया।
राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने जहां मात्र 11 रन बनाए तो वहीं टीम के Dasun Shanaka, Dhruv Jurel और Jofra Archer जैसे सभी खिलाड़ी 10 रन भी नहीं बना सके।
गुजरात टाइटन का क्या रहा हाल
गुजरात टाइटन की तरफ से Holder को सफलता मिली जिन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। कृष्णा और शिराज ने अपनी 4 ओवर में 42-42 रन देकर 1-1 विकेट लिया। Rabada ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर ने 2 ओवर में 23 रन दिए लेकिन कोई विकेट नहीं मिला। राजस्थान ने सबसे ज्यादा पिटाई तो राशिद खान की जिन्होंने 2 ओवर में 45 रन दे दिए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सकें।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 29 May 2026 at 21:47 IST