GT Vs RR, IPL 2026 Qualifier 2: गुजरात ने राजस्थान को हराकर फाइनल में जगह बनाई, सूर्यवंशी की पारी पर शुभमन पड़े भारी
PL 2026 GT Vs RR: आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर में Gujarat Titans ने Rajasthan Royals को हराकर फाइनल में जगह बना ली है।
- खेल समाचार
- 3 min read
IPL 2026 GT Vs RR: आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर में Gujarat Titans ने Rajasthan Royals को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में गुजरात टाइटन्स ने 7 विकेट से जीत हासिल की है। हालांकि राजस्थान की तरफ से वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने फिर धूम मचा दी थी। सूर्यवंशी शतक से चूक गए थे और 96 रन बनाकर आउट हो गए हैं। RR ने GT को 215 रन का लक्ष्य दिया था। लेकिन गुजरात के शुभमन गिल ने अकेले शतकीय पारी खेलते हुए 104 रन बनाए। और उनके साथ सुदर्शन ने भी 58 रन की पारी खेलते हुए गुजरात को जीतने में अहम योगदान दिया और फाइनल में पहुंचा दिया।
कब होगा फाइनल
31 मई को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में अब RCB और GT के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल खेला जाएगा।
सूर्यवंशी ने फिर एक बार धुआंधार पारी खेली
राजस्थान की तरफ से शुरुआत यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने की थी। लेकिन यशस्वी 2 गेंदों में 1 रन बनाकर मुहम्मद शिराज की गेंद पर आउट हो गए। लेकिन सूर्यवंशी ने फिर एक बार अपनी धुआंधार पारी खेलते हुए अकेले अपने दम पर 96 रन की शानदार पारी खेली। सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 47 गेंदों में 96 रन बना डाले।
अपनी इस पारी में सूर्यवंशी ने 7 छक्के और 8 चौके लगाए। इस दौरान सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 204.26 का रहा। सूर्यवंशी ने गुजरात के गेंदबाज़ों की दबाकर पिटाई की। लेकिन अंत में गुजरात के Kagiso Rabada को वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने में सफलता हासिल हुई।
वैभव सूर्यवंशी के अलावा राजस्थान रॉयल्स से रवींद्र जडेजा ने 45 रन और Donovan Ferreira ने 38 रन की नोट आउट पारी खेल कर गुजरात को 215 रन का बड़ा लक्ष्य देने में अपना योगदान दिया।
राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने जहां मात्र 11 रन बनाए तो वहीं टीम के Dasun Shanaka, Dhruv Jurel और Jofra Archer जैसे सभी खिलाड़ी 10 रन भी नहीं बना सके।
गुजरात टाइटन का क्या रहा हाल
गुजरात टाइटन की तरफ से Holder को सफलता मिली जिन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। कृष्णा और शिराज ने अपनी 4 ओवर में 42-42 रन देकर 1-1 विकेट लिया। Rabada ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर ने 2 ओवर में 23 रन दिए लेकिन कोई विकेट नहीं मिला। राजस्थान ने सबसे ज्यादा पिटाई तो राशिद खान की जिन्होंने 2 ओवर में 45 रन दे दिए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सकें।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 29 May 2026 at 23:56 IST