अपडेटेड 14 March 2024 at 23:08 IST

IPL से पहले गौतम गंभीर के एक पोस्ट से गर्माया माहौल, जानें क्या बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर?

IPL 2024 के आगाज में अब बस 8 दिन बचे हैं और इससे पहले गौतम गंभीर के एक पोस्ट ने माहौल गर्म कर दिया है।

Follow :  
×

Share


पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर | Image: IPL-File

Gautam Gambhir Post heated up the atmosphere before IPL 2024: IPL के आगामी सीजन को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। दुनिया की इस सबसे लोकप्रिय T20 लीग का एक्शन शुरू होने में अब करीब एक हफ्ता बचा है। सभी टीमों की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं।

5 बार की IPL विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस समेत कई टीमों का प्री-टूर्नामेंट कैंप भी शुरू हो गया और कईयों का अगले कुछ दिनों में शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट के आगाज से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटॉर गौतम गंभीर के एक पोस्ट ने माहौल गर्म कर दिया है। 

यहां देखें गौतम गंभीर का पोस्ट

दरअसल गौतम गंभीर IPL 2024 के लिए अपनी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ने के लिए गुरुवार, 14 मार्च को कोलकाता पहुंचे हैं। यहां पहुंचने के बाद गंभीर ने अपना फोटो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में गंभीर ने लिखा-

ये मेरी हवा है, यही मेरे लोग हैं और यहीं मैं खड़ा हूं। अमीकेकेआर।

LSG को छोड़ दोबारा KKR में लौटे गंभीर 

बता दें कि गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को छोड़कर अपनी पुरानी IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से जुड़े हैं। गंभीर ने पिछले साल नवंबर में IPL 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले LSG का साथ छोड़ दिया था, जहां वो दो साल 2022 और 2023 बतौर मेंटॉर रहे, लेकिन गंभीर ने IPL 2024 से पहले अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी KKR में वापसी कर ली, जिसके साथ गंभीर का खास कनेक्शन है। बता दें कि अपने IPL करियर में उन्होंने दो बार KKR को विजेता बनाया है। गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2014 और 2016, दो बार IPL खिताब जीता है। 

LSG को छोड़ने के बाद गंभीर ने कई बयान दिए, लेकिन इस पोस्ट में गंभीर ने जो लिखा है कि ये उनकी हवा है, ये उनके लोग और वो यहीं खड़े हैं, ने सोशल मीडिया पर सुर्खी बटोरी है। फैंस गंभीर के इस पोस्ट को LSG से जोड़कर देख रहे हैं। ये बातें भी हो रही हैं कि गंभीर इंडायरेक्टली लखनऊ का जिक्र कर रहे हैं। ये भी कहा जा रहा है कि गंभीर LSG में असहज महसूस कर रहे थे। बहरहाल KKR में वापसी के बाद गंभीर का मकसद टीम को तीसरा IPL खिताब जिताना होगा। KKR 23 मार्च को ईडर्न गार्डन्स पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से अपने IPL 2024 अभियान की शुरुआत करेगा। 

ये भी पढ़ें- 'सबसे कम रन बनाने वाला बल्लेबाज होने के बावजूद…', मुंबई के रणजी ट्रॉफी जीतने के बाद बोले रहाणे

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 14 March 2024 at 23:08 IST