अपडेटेड 31 May 2023 at 11:20 IST

रिंकू सिंह से यशस्वी जायसवाल तक... वो 5 खिलाड़ी, जो IPL में बने सुपरस्टार, खटखटा रहे Team India के दरवाजे

IPL 2023: 2023 के IPL में कई ऐसे युवा क्रिकेटर उभरकर सामने आए हैं जिन्होंने क्रिकेटप्रेमियों के दिलों में जगह बना ली।

Follow :  
×

Share


Yashasvi Jaiswal Rinku Singh Image- Facebook | Image: self

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के इस सीजन में कई चीजें पहली बार हुईं और ताबड़तोड़ कई रिकॉर्ड तोड़े गए। सबसे ज्यादा छक्के हो या सबसे ज्यादा सेंचुरी… ये सीजन कई मायनों में काफी सफल रहा है। सबसे कमाल की बात ये है कि ये सीजन टीम इंडिया के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि 2023 के IPL में कई ऐसे युवा क्रिकेटर उभरकर सामने आए हैं जिन्होंने क्रिकेटप्रेमियों के दिलों में जगह बना ली।

इस साल नए टैलेंट और अनुभवी धुरंधरों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि, सबसे दिलचस्प बात ये है कि ये पूरा सीजन युवा क्रिकेटरों के ही नाम रहा। चाहे कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह हो या राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल, IPL 2023 में भारत को कई नए उभरते सितारे मिले हैं जिनके बारे में आइए आपको बताते हैं-

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह पहली बार चर्चा में इस साल आए जब उन्होंने गुजरात के खिलाफ आखिरी पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़कर महफिल लूट ली। आपको बता दें कि रिंकू सिंह अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह IPL 2023 के ऑरेंज कैप की लिस्ट में नौवें नंबर पर थे। उन्होंने इस सीजन 14 मैचों में 474 रन बनाए।

यशस्वी जायसवाल 

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इस साल वो कर दिखाया जो कभी IPL के इतिहास में नहीं हुआ। यशस्वी ने इस साल IPL में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने केवल 13 गेंदों में KKR के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्हें IPL इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन से सम्मानित किया गया और 10 लाख रुपये का इनाम दिया गया। उन्होंने 14 मैचों में 625 रन बनाए।

तिलक वर्मा

मुंबई इंडियंस के तूफान बल्लेबाज साबित हुए तिलक वर्मा ने कई मौकों पर अकेले टीम को मैच जिताया है। पिछले साल का उनका शानदार फॉर्म इस साल भी कायम रहा। वीरेंद्र सहभाग भी उनके खेल के मुरीद हो गए हैं। तिलक वर्मा ने कुल 11 मैच खेलकर 343 रन बनाए।

साई सुदर्शन

गुजरात टाइटंस के स्टार बललेबाज साई सुदर्शन ने इस साल अपने बल्ले का जादू दिखाया जिसकी बदौलत उनकी टीम को जीतने में मदद मिली। 22 साल के सुदर्शन ने इस सीजन में 141 की स्ट्राइक रेट से 362 रन बनाए। इसमें तीन अर्धशतक भी शामिल हैं। फाइनल में भी उनका जादू कायम रहा और 8 चौके और 6 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। इस पारी के लिए उन्हें गेम चेंजर ऑफ द मैच, लॉन्गेस्ट सिक्स ऑफ द मैच और रूपे ऑन द गो-4s ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। 

जितेश शर्मा

पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने फिनिशर के तौर पर इतना बेहतरीन परफॉर्म किया है कि लोगों को उन्हें देखकर ऋषभ पंत की याद आ गई। उन्होंने 11 मैच में 26.00 की औसत और 160.49 की स्ट्राइक रेट से 260 रन बनाए हैं। उन्हें हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज में शामिल किया गया था लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में इस बार T20 टीम में उनका नाम हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः चेन्नई को 20 करोड़, गुजरात को 12.5 करोड़... IPL में हुई पैसों की बारिश, जानिए किसे कितना मिला ईनाम?

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 31 May 2023 at 11:11 IST