Vaibhav Sooryavanshi: 'एक बिहारी सब पर भारी और मैच फिनिश...', विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी को सिखाए सफलता के गुर, Motivational Video Viral
Virat Kohli and Vaibhav Sooryavanshi: सोशल मीडिया तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि किंग कोहली वैभव सूर्यवंशी से कहते हैं, 'एक बिहारी सब पर भारी। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read
Virat Kohli and Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गर्दा मचाने वाले 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार उनका बल्ला नहीं, बल्कि भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की मुलाकात वाला वीडियो चर्चा में है।
इन दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों के बीच हुई बातचीत को भी आसानी से सुना जा सकता है। वहीं, वीडियो के अंत में विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी से कहा, 'एक बिहारी सब पर भारी', जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
'एक बिहारी सब पर भारी'
विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आधिकारिक हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में सुना जा सकता है कि विराट वैभव को सलाह देते हैं कि 'यहां से आगे जाना है। जो हुआ वो अच्छी मेहनत और यकीन के वजह से हुआ है। अभी कौन क्या बोल रहा है, कैसे बोल रहा है, सुनने की जरूरत नहीं है। बल्ला और तुम, सिर्फ इस पर फोकस रखो। एक बिहारी सब पर भारी, फिर गेम खत्म।'
वैभव के लिए IPL 2026 रहा शानदार
आईपीएल 2026 वैभव सूर्यवंशी के लिए शानदार रहा। इस सीजन वो सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिसके लिए उन्हें ऑरेंज कैप भी मिला था। इस सीजन वैभव ने कुल 16 मैचों की 16 पारियों में 48.50 की औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए थे। आईपीएल 2026 के दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक भी निकले थे।
वैभव ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी थी। वैभव ने इस सीजन में 72 छक्के लगाए थे। वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। पावरप्ले में 500+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी। वैभव ने महज 440 गेंदों में अपने 1000 आईपीएल रन पूरे कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इसके अलावा, उन्होंने इस सीजन सुपर स्ट्राइकर का अवॉर्ड, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन जैसे अवॉर्ड भी अपने नाम किए।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 3 June 2026 at 19:05 IST