अपडेटेड 22 March 2024 at 15:22 IST
धोनी ने इस नियम के चलते छोड़ दी CSK की कप्तानी? चला 'मास्टरस्ट्रोक'... अब ये होगा माही का रोल!
धोनी ने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले CSK की कप्तानी छोड़ दी जिससे चेन्नई के फैंस को निराशा तो हुई होगी लेकिन क्या इसके पीछे धोनी ने चला है कोई मास्टरस्ट्रोक?
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलैंजर्स बेंगलोर के बीच खेला जाएगा। आईपीएल आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के 'कैप्टन कूल' कहे जाने वाले एमएस धोनी ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ते हुए ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंप दी।
धोनी के कप्तानी छोड़ने के पीछे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। धोनी ने आरसीबी से मुकाबले से पहले कप्तानी छोड़ दी जिससे सीएसके फैंस को निराशा तो हुई होगी लेकिन क्या इसके पीछे धोनी ने चला है कोई मास्टरस्ट्रोक?
तो क्या ये है धोनी का मास्टरप्लान?
धोनी के अचानक कप्तानी छोड़ने पर सबने यही सवाल किया कि आखिर धोनी ने अचानक ये फैसला क्यों लिया? इसका जवाब आईपीएल 2024 का इंपैक्ट प्लेयर नियम हो सकता है। आईपीएल 2024 में प्लेइंग इलेवन के अलावा एक खिलाड़ी को इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतार सकते हैं। ऐसा मुमकिन है कि धोनी ने इसी नियम के चलते कप्तानी छोड़ने का फैसला किया हो। धोनी पिछले कुछ सालों से काफी देरी से बल्लेबाजी करने आते हैं। वो मैच में कुछ ही गेंद खेल पाते हैं। अब अगर इस सीजन उन्हें पहले प्लेइंग इलेवन में जगह ना मिले तो चौंकने की कोई जरुरत नही है क्योंकि उन्हें मैच में इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर भी उतारा जा सकता है।
प्लेइंग इलेवन में न होते हुए टीम का हिस्सा होंगे धोनी
अगर चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो वे धोनी के बगैर प्लेइंग इलेवन उतार सकते हैं। अगर विकेट गिरते हैं और मैच में कुछ टीम के खिलाफ जाता है तो धोनी को बतौर बल्लेबाज उतारा जा सकता है। वहीं अगर चेन्नई स्कोर चेज करती है तो भी धोनी को दूसरी पारी में इस्तेमाल किया जा सकता है। ये सबकुछ मैच और उसकी परिस्थिति पर निर्भर करेगा। इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर धोनी प्लेइंग इलेवन में नहीं रहकर भी टीम के साथ मैदान पर खेल सकते हैं। अब देखना ये है कि चेन्नई कैसे धोनी का इस्तेमाल करती है।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 22 March 2024 at 13:40 IST