DC vs RCB: दिल्ली की शर्मनाक हार, RCB ने 9 विकेट से रौंदा, विराट ने IPL में पूरे किए 9 हजार रन
Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 में 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया जिसे RCB ने 9 विकेट से जीत लिया है।
Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया जिसे RCB ने 9 विकेट से जीत लिया है। इस मैच में RCB के गेंदबाजों में जमकर कहर बरपाय। मैच में सिर्फ भुवनेश्वर और हेजलवुड ने कुल 7 विकेट चटकाए।
इससे पहले मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले दिल्ली को बैटिंग करने का न्योता दिया। पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली की टीम महज 16.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 75 रन ही बना पाई। दिल्ली के 76 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB ने महज 6.3 में 77 रन बनाकर 9 विकेट से जीत हासिल कर ली।
भुवनेश्वर-हेजलवुड ने बरपाया कहर
दिल्ली कैपिटल्स को घुटने पर टेकने का काम RCB के तेज गेंदबाजों ने बखूबी तरीके से किया। इस मैच में भुवनेश्वर और हेजलवुड ने सबसे अधिक कहर बरपाया।
इस मैच में हेजलवुड ने सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए। उन्होंने 3.3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, भुवनेश्वर ने 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 3 ओवर में महज 5 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। दोनों ने मिलकर कुल 7 विकेट अपने नाम किए और दिल्ली को महज 75 रन पर रोक दिया।
विराट ने IPL में पूरे किए 9 हजार रन
RCB ने महज 6.3 ओवर में दिल्ली के 76 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मैच में विराट कोहली ने नाबाद 23 रन की पारी खेली। अपनी 23 रन की पारी में विराट 11 रन बनाते ही आईपीएल इतिहास में 9 हजार रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए। आईपीएल में अभी तक विराट कोहली 275 आईपीएल मैच खेलते हुए 9012 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 66 अर्धशतक लगाए हैं।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 27 April 2026 at 22:08 IST