DC vs PBKS: केएल राहुल ने मचाई तबाही, 9 छक्के और 16 चौके के साथ अकेले बना डाला 152; बनाया IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
DC vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। इस मैच में केएल राहुल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 152 रनों की धमाकेदार पारी खेली। दिल्ली ने पंजाब को 265 रनों का लक्ष्य दिया है।
Delhi Capitals vs Punjab Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स बनाम सामना पंजाब किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में केएल राहुल ने महज 47 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक ठोकर गर्दा मचा दिया है। दिल्ली के खिलाफ शतक जड़ते ही केएल राहुल ने अपने आईपीएल करियर का छठा सैकड़ा जड़ दिया। उन्होंने इस मैच में नाबाद 152 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस मैच में दिल्ली ने पंजाब ने 265 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है।
केएल राहुल ने ठोके ताबड़तोड़ 152 रन
इस मैच में केएल राहुल ने दिल्ली के जेटली स्टेडियम में रनों की बारिश कर दी। केएल राहुल ने महज 67 गेंदों में बतड़तोड़ नाबाद 152 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके और 9 छक्के लगाए। राहुल ने शतक ठोकर अपने आईपीएल करियर का छठा सैकड़ा जड़ दिया। वहीं, केएल राहुल के अलावा, वहीं, केएल राहुल के अलावा, नीतीश राणा ने राहुल का अच्छा साथ निभाते हुए 44 गेंद में 11 चौके और 4 छक्के की मदद से 91 रन की पारी खेली।
KL Rahul ने बनाया IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए केएल राहुल ने कई महारिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। जी हां, KL Rahul आईपीएल के इतिहास में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा सबसे अधिक 152* रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसी के साथ ही उन्होंने वह कारनामा कर दिखाया, जो टूर्नामेंट के 19 साल के इतिहास में पहले कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं ही कर सका। हालांकि, इससे पहेल यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा 141* के नाम था।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 25 April 2026 at 17:42 IST