IPL 2024: मुंबई इंडियंस से हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स में खलबली, ले लिया बड़ा फैसला
ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2024 सीजन में 4 मैच गंवा दिए हैं। आखिरी मैच में दिल्ली को मुंबई से हार मिली, जिसके बाद टीम ने बड़ा फैसला लिया है।
IPL 2024: बढ़ी उम्मीदों के साथ इस सीजन में उतरी दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर मुसीबतों का सामना कर रही है। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली इस टीम ने मौजूदा IPL सीजन में 4 मैच गंवा दिए हैं। दिल्ली ने आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला, जिसमें हार के बाद दिल्ली के खेमे में खलबली मच गई है।
टीम मैनेजमेंट अब हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। लिहाजा दिल्ली कैपिटल्स की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। दरअसल दिल्ली की ओर से एक विदेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है।
ब्रुक की जगह विलियम्स को जोड़ा
दरअसल दिल्ली कैपिटल्स ने मौजूदा IPL सीजन में हैरी ब्रूक के विकल्प के तौर पर एक खिलाड़ी को चुना है। दिल्ली की ओर से सोमवार को साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को टीम में शामिल किया है। बता दें कि इंग्लैंड के बल्लेबाज ब्रूक अपनी दादी के निधन के कारण टूर्नामेंट से हट गए थे, हालांकि ये फैसला थोड़ा अजीब है, क्योंकि ब्रूक बल्लेबाज हैं, जबकि विलियम्स एक फास्ट बॉलर हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ रुपए में ब्रूक को अपने साथ जोड़ा था, लेकिन फरवरी में अपनी दादी के निधन के बाद वो टूर्नामेंट से हट गए।
दिल्ली कैपिटल्स ने बयान में कहा-
हमने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बाकी बचे टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड के हैरी ब्रूक के विकल्प के तौर पर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स से कॉन्ट्रैक्ट किया है।
साल 2021 में इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद से 30 साल के विलियम्स ने 2 टेस्ट, 4 वनडे और 11 T20 इंटरनेशनल मैचों में साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है। वो 50 लाख रुपए के बेस प्राइज पर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे। लिजाड विलियम्स ने साउथ अफ्रीका के लिए 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी एक मैच खेला था। बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में लिजाड ने 2 विकेट लिए थे।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 8 April 2024 at 20:35 IST