अपडेटेड 6 April 2025 at 16:04 IST
जिस पाकिस्तानी पर लगा था मासूम से रेप का आरोप, उसी से बॉलिंग की बारीकियां सीख IPL 2025 में आग लगा रहा DC का ये खिलाड़ी
दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर विपराज निगम इस सीजन में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली ने इस खिलाड़ी को 50 लाख में खरीदा था।
IPL 2025: आईपीएल 2025 में 6 अंको के साथ पॉइंट टेबल पर पहला स्थान हासिल करने वाली अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स की इन दिनों आईपीएल में जमकर चर्चा है। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम ने अभी तक बैक टू बैक तीन मैच जीतकर सारी टीमों को हैरान कर दिया है।
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के ऑलराउंडर विपराज निगम (Vipraj Nigam) इस सीजन में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली ने इस खिलाड़ी को 50 लाख में खरीदा था। उत्तर प्रदेश से आने वाले विपराज निगम ने बताया कि आखिर उन्होंने बॉलिंग के गुर कहां से सीखे? खासकर उनके लेग स्पिन की काफी चर्चा हो रही है।
कौन है विपराज निगम के गुरु?
क्रिकबज से बात करते हुए विपराज निगम ने अपने बॉलिंग गुरु के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि, उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर यासिर शाह से गेंदबाजी के गुर सीखे हैं। आपको बता दें कि साल 2022 में यासिर शाह को इस्लामाबाद में 14 साल की लड़की से रेप के मामले में आरोपी बनाया गया था। हालांकि, बाद में उनका नाम इस FIR से हटा दिया गया था। विपराज के इस खुलासे के बाद फैंस के मन में ये सवाल आने लगा कि क्या वे लेग स्पिन की कला सीखने के लिए पाकिस्तान गए थे?
विपराज निगम ने किया खुलासा
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार विपराज निगम ने खुलासा किया उन्होंने यासिर के वीडियो देखकर बॉलिंग की प्रैक्टिस करनी शुरु की। उन्होंने बताया, जिस तरह से यासिर शाह लेग स्पिन कराते थे, मैंने भी उसी तरह से गेंदबाजी शुरू की है। शुरुआत से यासिर शाह इकलौते लेग स्पिनर रहे हैं, जिनको देखकर मैने उन्हें फॉलो किया। मैंने सोचा कुछ चीजें है जो मुझे उनसे सीखनी चाहिए और मुझे भी उनकी तरह गेंदबाजी करनी चाहिए।
विपराज निगम का आईपीएल 2025 में जलवा
50 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने विपराज निगम को अपने साथ जोड़ा और उन्होंने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डेब्यू किया था। लखनऊ के एडम मार्क्ररम को आउट करने के साथ ही उन्होंने मैच में 14 गेंदों पर 39 रनों की तूफानी पारी खेलकर दिल्ली की जीत में अहम योगदान दिया।
फिर SRH के खिलाफ दूसरे मैच में विपराज निगम कुछ खास नहीं कर सके, मगर CSK के खिलाफ एक बार फिर से उन्होंने कमाल की गेंदबाजी कर डाली। विपराज निगम ने इस बार 4 ओवर में 27 रन देकर ड्वेन कॉन्वे और शिवम दुबे के 2 बड़े विकेट चटकाए जिसने सीएसके को बैकफुट धकेल दिया।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 6 April 2025 at 16:04 IST