DC vs SRH: सनराइजर्स मचाएगी तबाही या दिल्ली लगाएगी जीत की हैट्रिक? जानें मैच की हर डिटेल्स
DC vs SRH: आईपीएल 2024 का 25वीं मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
- खेल समाचार
- 3 min read
DC vs SRH: आईपीए 2024 का पहला मुकाबला भारत की राजधानी, दिल वालों की दिल्ली में खेला जा रहा है। ये मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में शानदार फॉर्म में दिखाई दे रही है। आरसीबी के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने शानदार पारी खेली। 8 अंकों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पॉइंट टेबल पर चौथे स्थान पर है। वहीं 6 अंकों के दिल्ली कैपिटल्स की टीम छठवें स्थान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल के इतिहास में कुल 23 बार सामना हुआ है जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। डीसी ने इस दौरान 11 तो एसआरएच ने 12 मैच जीते हैं। वहीं पिछले दो सीजन में दिल्ली ने हैदराबाद को 3 में से 2 बार पटखनी दी है।
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर/सुमित कुमार, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, खलील अहमद। [इम्पैक्ट सब: अभिषेक पोरेल]।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नीतीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन। [इम्पैक्ट सब: मयंक मार्कंडेय]।
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच अक्सर धीमा खेलती है। यहां पर स्पिनर्स को काफी ज्यादा मदद मलती है। बल्लेबाज इस मैदान पर संघर्ष करते नजर आते हैं। वहीं तेज गेंदबाजों को भी थोड़ी सहायता मिलती है। हालांकि मैदान छोटा होने की वजह से यहां चौके-छक्के भी खूब लगते हैं। एक बार अगर बल्लेबाज सेट हो जाएं तो वह फिर आराम से यहां गेंदबाजों की पिटाई कर सकते हैं।
आईपीएल के इतिहास में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कुल 85 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 38 पहले बैटिंग करने वाली टीम तो 46 दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है। पहली पारी का औसत स्कोर इस मैदान पर 167 रन है जबकि दूसरी पारी का 152 रन है।
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम ?
दिल्ली में शनिवार, 20 अप्रैल को क्रिकेट मैच के लिए मौसम अच्छा रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 37°C के आसपास रहेगा, जबकि शाम को यह घटकर 32°C हो जाएगा और ह्यूमिडिटी का स्तर 24% तक पहुंच जाएगा। शाम को मध्यम हवा की गति लगभग 12 किमी/घंटा रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें- झगड़े तो बहुत देखे अब प्यार देखो... RCB vs KKR मैच से पहले कोहली-गंभीर के इस वीडियो ने मचाया धमाल - Republic Bharat
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 20 April 2024 at 18:34 IST