CSK vs SRH: चेन्नई प्लेऑफ से बाहर, हैदराबाद ने किया क्वालीफाई, SRH ने CSK को 5 विकेट से हराया, ईशान किशन की तूफानी पारी

CSK vs SRH: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया, जिसे चेन्नई ने जीत लिया है। इस जीत के सात हैदराबाद 14 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

Follow :  
×

Share


चेन्नई प्लेऑफ से बाहर, हैदराबाद ने किया क्वालीफाई, SRH ने CSK को हराया | Image: IPL

CSK vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच चेपॉक के मैदान में खेला गया, जिसे हैदराबाद ने आसानी से 5 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद 14 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, इस हार के बाद चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले चेन्नई को बैटिंग करने का न्योता दिया। पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया। चेन्नई के जवाब में हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर ली। सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में पहले गेंदबाजी में कप्तान पैट कमिंस और उसके बाद बल्लेबाजी में ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन हीरो रहे।

ईशान किशन की तूफानी पारी

सनराइजर्स हैदराबाद को जीत दिलाने में ईशान किशन के अलावा, हेनरिक क्लासेन की अहम योगदान रहा। ईशान ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 70 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाए। ईशान के अलावा,  हेनरिक क्लासेन के भी शानदार 47 रन की पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के की मदद से 47 रन बनाए।

पैट कमिंस की शानदार गेंदबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी से पहले चेन्नई की कमर तोड़ने का काम कप्तान पैट कमिंस ने बखूबी किया। उन्होंने चार ओवर में महज 28 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। पैट कमिंस के अलावा, साकीब हुसैन ने 2 विकेट अपने नाम किए।

प्लेऑफ से बाहर हुई चेन्नई

चेपॉक में खेले गए इस अहम मुकाबले के बाद चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। चेन्नई हार के बाद 13 मैचों में 7 हार और 6 जीत के बाद अंक तालिका में 5वें पायदान पर मौजूद हैं। वहीं, इस जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब SRH 14 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। वहीं, हैदराबाद की जीत के बाद गुजरात ने भी प्लेऑफ में जगह बना ली है।

हैदराबाद और गुजरात प्लेऑफ में

इस जीत के बाद हैदराबाद ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। वहीं, हैदराबाद की जीत के बाद गुजरात ने भी प्लेऑफ में जगह बना ली है। गुजरात 13 मैचों के बाद 8 में जीत और 5 में हार के बाद 16 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 18 May 2026 at 23:37 IST