अपडेटेड 17 April 2023 at 10:14 IST

CSK vs RCB: MS Dhoni को पसंद है RCB के खिलाफ 'जंग', आंकड़े दे रहे हैं गवाही

CSK vs RCB: आरसीबी के खिला खूब चलता है धोनी का बल्ला, कैप्टन कूल को पसंद है आरसीबी के खिलाफ जंग

Follow :  
×

Share


PC: IPL | Image: self

IPL 2023: आईपीएल 2023 का 24वां मुकाबला एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुर किंग्स और फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। ये मुकाबला 17 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।  फैंस को इस मैच का बेसब्री से इंतजार रहता है। सीएसके कप्तान एमएस धोनी को आरसीबी के खिलाफ खेलना बहुत पसंद हैं। आरसीबी के खिलाफ धोनी का बल्ला जमकर बोलता है। 

आईपीएल में धोनी की सबसे पसंदीदा विपक्षी टीम अगर कोई है तो वो है आरसीबी। जिसके खिलाफ धोनी के आंकड़े बहुत ही शानदार हैं। धोनी को आरसीबी की टीम कुछ ज्यादा ही रास आती है और ऐसा उनके आंकड़े कह रहे हैं। आरसीबी के खिलाफ धोनी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। धोनी ने इस टीम के खिलाफ 30 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने करीब 40 की औसत और 140.33 के स्ट्राइक रेट से 849 रन बनाए हैं।

ये पढ़ें- हेटमायर-सैमसन की तूफानी पारी, अश्विन ने 3 गेंदों में लूटी महफिल, ये रहे Rajasthan की जीत के हीरो

एमएस धोनी आरसीबी के खिलाफ चार अर्द्धशतक भी लगा चुके हैं। हालांकि उनका आईपीएल में कोई शतक नहीं है। इसके अलावा धोनी ने सबसे ज्यादा छक्के भी आरसीबी के खिलाफ ही जड़े हैं। धोनी ने इस टीम के खिलाफ 46 छक्के मारे हैं। आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में डेविड वॉर्नर दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 36 छक्के जड़े हैं। इसके अलावा धोनी का आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर (84) आरसीबी के खिलाफ ही है। धोनी ने यह स्कोर 2019 में बनाया था।

ये पढ़ें- अर्जुन तेंदुलकर ने IPL में किया डेब्यू तो भावुक हुए पापा सचिन, ट्वीट कर जीता फैंस का दिल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ धोनी के आंकड़े भले ही अच्छे हों, लेकिन इस बार आईईपीएल में आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले धोनी के खेलने पर सस्पेंस है। जी हां, धोनी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हो गए थे। उनके घुटने में चोट लगी थी। मैच के बाद धोनी को लड़खड़ाते हुए देखा गया था। हालांकि सीएसके मैनेजमेंट की ओर से यही पुष्टि की गई है कि धोनी की चोट गंभीर नहीं है और वो आरसीबी के खिलाफ मैच में टीम का हिस्सा होंगे।

ये पढ़ें- गजब! कैच लेने दौड़े तीन खिलाड़ियों में टक्कर, चौथे ने आसानी से लपका, VIDEO Viral


 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 17 April 2023 at 10:14 IST